National Highway Accident: NH-352D पर कोहरे के कारण हुई 3-4 बसों की टक्कर, यात्रियों की जान बचाने के लिए राहत कार्य तेज

On: December 14, 2025 4:48 PM
Follow Us:
National Highway Accident: NH-352D पर कोहरे के कारण हुई 3-4 बसों की टक्कर, यात्रियों की जान बचाने के लिए राहत कार्य तेज

National Highway Accident: नेशनल हाईवे-352डी (National Highway-352D) पर रविवार सुबह घने कोहरे ने खौफनाक स्थिति पैदा कर दी। रेवाड़ी (Rewari) के गांव गुरावड़ा (Gurawada) के करीब कम दृश्यता के कारण 3 से 4 बसें आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बसों के आगे के हिस्से बुरी तरह टूट गए और यात्रियों में हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक ये बसें रेवाड़ी (Rewari) से झज्जर (Jhajjar) की तरफ जा रही थीं। सुबह कोहरा इतना घना था कि ड्राइवरों को आगे चल रही बसें समय से दिखाई नहीं दीं। इसी वजह से एक के बाद एक बसें टकरा गईं। इस हादसे में कई यात्री घायल हुए जिन्हें तुरंत एंबुलेंस और निजी गाड़ियों से नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया गया।National Highway Accident

खुशखबरी ये है कि अब तक किसी के मरने की खबर नहीं आई है। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और ट्रैफिक कंट्रोल किया। टूटे हुए बसों को सड़क से हटाकर हाईवे पर यातायात फिर से चालू कर दिया गया।

पुलिस ने मामले में एफआईआर (FIR) दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रशासन ने वाहन चालकों से भी अपील की है कि कोहरे में धीमी गति से चलें और सुरक्षित दूरी बनाए रखें ताकि इस तरह के हादसे न हों।National Highway Accident

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now