Murder in Rewari: युवक की हत्या कर हाईवे पर संगवाडी के पास फैका शव

On: April 9, 2024 8:52 PM
Follow Us:

Murder in Rewari: बदमाशों को कहर बढता ही जा रहा है। करीब 35  साल के एक युवक की ( Murder in Rewari)हत्या करके उसे शव को दिल्ली-जयपुर हाईवे (NH-48) पर संगवाडी ओवरब्रित के पास फैंक कर फरार हो गए। शव मिलने से रेवाडी में सनसनी फैल गई है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को मॉर्चरी में रखवा दिया है।

कसौला पुलिलस को मंगलवार को सूचना मिली थी कि हाईवे पर संगवाड़ी गांव के फ्लाइओवर के पास एक युवक की अर्धनग्न हालत में डेड बोडी पड़ी है। उससे काफी दुर्गंध उठ रही थी। शव के हाथ-पैर कपड़े से बंधे पाए।

दो दिन पुराना है शव: पुलिस के मुताबिक, मृतक की उम्र करीब 35 साल है। आसपास के लोगों से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। शिनाख्त को लेकर पुलिस ने रेवाड़ी के अलावा आसपास के जिलों में भी शव मिलने की सूचना दी है। पुलिस के अनुसार डेड बोडी दो दिन पुरानी है। आशंका है कि कई ओर हत्या करके यहां पर फैंका गया है।

मौके पर पहुंचे डीएसपी बावल

शव की सूचना मिलने के बाद डीएसपी बावल नरेंद्र सिंह सांगवान मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक एक्सपर्ट को मौके पर बुलाया गया। शिनाख्त नहीं होने के कारण शव को बावल सीएचसी के शव गृह में रखवा दिया गया।

फोरेंसिक टीम ने भी जांच की: पुलिस ने जांच के लिए मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया। फोरेंसिक एक्सपर्ट ने मौके से कुछ साक्ष्य भी जुटाए हैं। थाना प्रभारी शिव दर्शन ने बताया कि प्रारंभिक जांच में युवक की हत्या गला दबाकर की गई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा। मृतक के हाथ पेर भी बंधे हुए है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now