Mousam: हरियाणा में बारिश से बढी ठिठुरन, जानिए कल कैसा रहेगा मौसम

On: January 16, 2025 8:12 PM
Follow Us:

Mousam:  हरियाणा मे दो दिन से हुई बारिश से मौसम चिल्ड हो गया है। इसके बावजूद दो दिन सूर्य देवता ने धूप नहीं निकालकर कसर पूरी कर दी है। पिछले कई दिनों से उत्तर भारत और मध्य भारत के पिछले कई दिनों से कड़ाके की ठंड का कहर जारी है।

 

इतना ही कोहरे व बारिश ने इसको ओर भी प्रचंड बना दिश है। मौसम विभाग ने एक बार फिर पहाड़ो में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी है। यानि मौसम अभी ओर भी ज्यादा​ बिगडने वाला है।Mousam

हरियाणा के कई जिलों में पिछले दो दिन से हुई झमाझम बारिश के बाद मौसम में काफी बदलाव मिला है। हरियाणा के 12 जिलों यमुनानगर, महेंद्रगढ़, भिवानी, फरीदाबाद पानीपत, हिसार, नूंह, रेवाड़ी, सोनीपत, पलवल, झज्जर, और पंचकूला में दो दिन तक बारिश हुई। कई ज्यादा तो कई कम बारिश से मौसम ठंडा बना हुआ है।

Haryana Weather Update 4

जानिए अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम ?
मौसम विभाग ने एक बार​ फिर हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग साफ चेतावन देते हुए कहा है अभी बारिश का दोर थमा नहीं है। अगले 24 घंटों तक मौसम खराब रहने की संभावना है।

 

इन शहरों में ज्यादा मौमस बदलेगा: मौसम विभाग ने बताया कि अगले 24 घंटों में हरियाणा के अंबाला, जींद, पंचकूला, पानीपत, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र,और यमुनानगर में बादल छाए रहेंगे। इतना ही सुबह शाम इन शहरोंं में बारिश की संभावना भी है। इसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है ताकि लोग ठंड को सावधान हो सके।Mousam

 

इतने किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं: मौसम विभाग ने अभी बारिश का कहर नहीं रूका है। दो दिन के दौरान हरियाणा, राजस्थान, मेवात, एनसीआर दिल्ली व कुछ स्थानों पर हल्की धुंध भी छाई रह सकती है। इतना ही नही कई शहरो में बारिश के साथ साथ के 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार हवा चलने की आशंका है।

मौसम विभाग ने बताया कि मौसम मे तेजी से बदलाव हो रहा है। मौसम विभाग ने बताया कि हरियाणा, दिल्ली, एनसीआर, उत्तर प्रदेश, राजस्थान व मध्य प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के चलते अभी आगे तीन चार दिन ओर बारिश होगी।

तीन दिन तक बदलेगा मौसम: चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया मौसम में अभी उतार चढाव जारी रहेगा। हरियाणा में 19 जनवरी तक मौसम बदलने की संभावना है। इस दौरान कहीं बादल छाए रहने और सुबह धुंध की संभावना है। वहीं 18 जनवरी को कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now