Monsoon 2025 : इस दिन दस्तक देगा मानसून , जानिए राजस्थान , हरियाणा में कब होगी बारिश ?

On: May 14, 2025 12:10 PM
Follow Us:
Monsoon 2025

Monsoon 2025 :  देशभर में गर्मी का असर चरम पर है. लेकिन इसी के साथ अब दक्षिण पश्चिमी मानसून को लेकर अच्छी खबर सामने आई है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने जानकारी दी है कि इस बार मानसून समय से 5 दिन पहले केरल तट पर दस्तक देगा. साथ ही अच्छी बारिश का पूर्वानुमान भी जताया गया है.

इस बार 5 दिन पहले केरल पहुंचेगा मानसून

आमतौर पर दक्षिण-पश्चिमी मानसून हर साल 1 जून को केरल तट से देश में प्रवेश करता है. लेकिन इस बार मौसम विभाग का अनुमान है कि 27 मई तक मानसून केरल में पहुंच सकता है. इसके बाद अगर मौसम की अनुकूल स्थितियां बनी रहती हैं, तो यह मानसून 8 जुलाई तक पूरे देश में फैल सकता है.Monsoon 2025

राजस्थान में मानसून की एंट्री की संभावित तारीख
मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में आमतौर पर 20 जून के बाद मानसून प्रवेश करता है. लेकिन इस बार यह थोड़ा पहले आ सकता है. पिछले 4 सालों के आंकड़े देखें तो:

2020: 24 जून
2021: 18 जून
2022: 30 जून
2023 और 2024: 25 जून

इस बार भी संभावना है कि राजस्थान में मानसून जून के अंतिम सप्ताह में पहुंच सकता है.

इस बार सामान्य से अधिक बारिश की उम्मीद
पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव एम. रविचंद्रन ने बताया कि इस वर्ष देश में औसत से 105% बारिश की संभावना है. इसका अर्थ है कि इस बार मानसून के दौरान 87 सेमी से ज्यादा औसत वर्षा हो सकती है. वहीं अप्रैल में IMD ने यह भी साफ कर दिया कि अल नीनो का असर इस साल नहीं होगा. जिससे सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना और प्रबल हो जाती है. वर्ष 2023 में अल नीनो सक्रिय था. जिससे मानसून सीजन में 6% कम बारिश हुई थी.

राजस्थान में दोबारा लौटेगी हीटवेव
जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. राधेश्याम शर्मा के अनुसार राजस्थान में अभी एक-दो दिन और बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. इसके बाद दक्षिण-पश्चिमी जिलों सहित कई हिस्सों में लू (हीटवेव) का दौर शुरू हो जाएगा. राज्य में मई के दूसरे पखवाड़े में तापमान 43 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका जताई गई है. वहीं जून के अंत तक राजस्थान में मानसून के पहुंचने का अनुमान है.

मानसून से पहले की तैयारियों पर जोर
जल्द दस्तक देने वाले मानसून को देखते हुए अब राज्यों को पूर्व तैयारी और जल प्रबंधन को लेकर सतर्क रहना होगा. खासकर राजस्थान जैसे गर्मी से प्रभावित इलाकों में जहां लोग मानसून की हर बूंद का बेसब्री से इंतजार करते हैं.Monsoon 2025

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now