Monsoon Update: देश में मौसम तेजी बदल रहा हैं दक्षिण-पश्चिम मानसून तय समय से आठ दिन पहले शनिवार को केरल पहुंच गया। बता दे कि 15 साल में पहली बार इसने इतनी जल्दी दस्तक दी है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की यह भविष्यवाणी सटीक साबित हुई कि इस बार मानसून एक हफ्ते पहले पहुंच सकता है। केरल में मानसून के आगमन के लिए सभी अनुकूल परिस्थितियां तैयार हो चुकी थीं। पिछले दो दिन में राज्य के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हो रही है।
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में इस बार सर्वाधिक बारिश का 107 वर्ष का रिकॉर्ड टूट गया। भारी बारिश से मध्य रेलवे की हार्बर लाइन पर लोकल ट्रेन सेवाएं बाधित हो गई। इतना ही नहीं कई इलाकों में सड़कों पर पानी भरने से हजारों लोग जहां-तहां फंसे रहे। Monsoon Update
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, यूपी, राजस्थान, कर्नाटक, महाराष्ट्र के लिए मौसम विभाग ने आज भी बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई है।Monsoon Update
आज भी हो सकती है बारिश: बता दे कि मौसम विभाग ने मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और रत्नागिरी जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। जिसे सोमवार सुबह बदलकर रेड अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में मंगलवार के लिए भी भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।Monsoon Update
छह दिन होगी बारिश: मौसम विभाग ने बताया कि तमिलनाडु, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में भी अगले छह दिन में छिटपुट बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। दक्षिण कोंकण तट के पास पूर्व-मध्य अरब सागर पर दबाव का क्षेत्र बना हुआ है।Monsoon Update

















