Missing : हरिद्वार से कांवड़ लेने गया युवक लापता, मोबाइल भी बंद

On: July 23, 2025 5:27 PM
Follow Us:
हरिद्वार से कांवड़ लेने गया युवक लापता, मोबाइल भी बंद

Missing : राजस्थान के अलवर जिले (Alwar News) के गांव केसरपुर से हरिद्वार कांवड़ लेने गया एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। परिजनों के अनुसार रामअतार पुत्र जालम सिंह 17 अप्रैल को अपने साथियों के साथ हरिद्वार से कांवड़ लेकर घर के लिए रवाना हुआ था, लेकिन बुधवार तक वह घर नहीं पहुंचा।

रामअतार के न पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, मगर अब तक कोई सुराग (Missing) नहीं लग पाया है। चिंताजनक बात यह है कि उसका मोबाइल फोन भी लगातार बंद आ रहा है, जिससे परिजनों की चिंता और बढ़ गई है।Missing

परिजनों ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को रामअतार के बारे में कोई जानकारी हो या उसे कहीं देखा गया हो, तो कृपया तुरंत संपर्क करें।

📞 संपर्क नंबर: 99290 89358

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now