MCD Dharuhera Budget: पिछले साल से 3 करोड़ ज्यादा आय का बजट पास

On: January 31, 2026 5:21 PM
Follow Us:
नपा धारूहेडा में आरक्षण सूची जारी, इन पार्षदो के टूटे सपने

MCD Dharuhera Budget: धारूहेडा: नगर पालिका धारूहेड़ा में शुक्रवार को वित वर्ष के लिए आय व्यय  (Budget income expenditure)का बजट पेश किया । वित्त वर्ष 2026- 27 का आय 26 करोड़ 22 लाख 94 हजार तथा व्यय 26 करोड 15 लाख 39 हजार अनुमानित बजट बनाया गया है। इस साल 7 लाख बजत का बजट पास किया गया।

 

पिछले साल का रिकोर्ड
पिछले साल यानि 2025- 26 में 23 करोड़ 91 लाख व 52 हजार रुपये की विभिन्न संसाधनों से आमदनी तथा 24 करोड़ 25 लाख 73 हजार रुपये के खर्च का बजट पास किया गया। दिसंबर माह तक 12.28 करोड आय तथा 17.73 करोड का (Expediter budget) व्यय हुआ। इस साल पिछले साल से तीन करोड ज्यादा आय का अनुमान है।

budget 26-27

साल             बजट         व्यय
2022-23    17.98    7.81
2023-24   19.79   6.65
2024.25   19.89    12.29
2025.26   24.25   17.73
……..

साल            बजट        आय
2022-23    18.20      15.53
2023-24   19.91      12.82
2024-24   19.92      12.82
2025-26   23.91      12.28

(आय व्यय डाटा करोड में)

 

 

कार्य      आमदनी
सरकारी ग्राट : 9.79 करोड़
स्टाफ डयूटी : 1.71 करोड़
ब्याज : 2.02 करोड़
प्रोप्टी टैक्स : 42.00 लाख
डवलोपमेंट चार्ज : 60.00 लाख
फीस फाईन : 1.00 लाख
अन्य आस : 1.50 करोड़

…………………..
कार्य          खर्च

ओफिस खर्च : 6.92 करोड़
सैनीटेशन : 3.25 करोड़
वैस्ट मेनेजमेंट :3.24करोड़
मैं​टिनेंस :0.90 करोड़
विकास कार्य 0. 48 करोड़
विकास कार्य
कमेटी के बाहर 11.07 करोड़
सरकारी ग्रांट 2.50 करोड़
=====

 

नपा  (MCD Dharuhera) धारूहेडा में राजस्व की कोई कमी नहीं है। हर साल काफी आय हो रही है। इस बार पिछले साल से 3 करोड ज्यादा आय तथा दो करोड़ ज्यादा खर्च का अनुमान है।
सुमित शर्मा, नपा सचिव धारूहेड़ा

……

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now