Sports News: सांसद खेल महोत्सव में मसानी की रिया यादव ने शॉटपुट में जीता गोल्ड

On: December 30, 2025 1:37 PM
Follow Us:
riya yadav masani

धारूहेड़ा: गुरूग्राम में आयोजित तीन दिवसीय सांसद खेल महोत्सव में मसानी की बेटी रिया यादव ने सराहनीय प्रदर्शन करते हुए शॉट पुट में गोल्ड मेडल जीत कर गांव का नाम रोशन किया है।Sports News

बता दें कि साइबर सीटी गुरूग्राम में 27 से 29 दिसंबर में तीन दिवसीय सांसद खेल महोत्सव आयोजित हुई। प्रतियोगिता में विजेताओं को मुख्य अतिथि राव इंद्रजीत ने पुरस्कार वितरित किए ओर खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

मसानी की रिया यादव ने शॉटपुट में गोल्ड जीतने पर स्कूल में सम्मानित करते हुए
मसानी की रिया यादव ने शॉटपुट में गोल्ड जीतने पर स्कूल में सम्मानित करते हुए

पहले भी जीत चुकी है कई अवार्ड: बता दे रिया साल हाल साल शॉट पुट में गोल्ड मेडल जीत रही है। वह पिछले कई सालों से अवार्ड लेकर स्कूल व गांव का नाम रोशन कर रही है। छात्रा की प्रतिभा को लेकर मसानी के आस पास के आधा दर्जन से ज्यादा गांव के लोग व स्कूल प्रबंधन उसे कई बार सम्मानित कर चुका है।

रिया यादव ने सांसद खेल महोत्सव में शॉट पुट में गोल्ड मेडल पर जीतने मसानी स्कूल की प्राचार्या गंगा देवी, मसानी सरंपच संजू यादव, पूर्व सरपंच रसगण सुमन यादव, पूर्व सरपंच मसानी कैप्टेन लाला राम, पंच प्रितम योगेश शास्त्री ने बधाई दी।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now