Martyr Flight Lieutenant Siddharth Yadav : राजकीय सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई, मंगेतर भी श्मशान घाट में पहुंची

On: April 4, 2025 12:21 PM
Follow Us:
शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव को राजकीय सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई, मंगेतर भी श्मशान घाट में पहुंची

Martyr Flight Lieutenant Siddharth Yadav : हरियाणा में रेवाड़ी के शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव को शुक्रवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। उसका पेतृक गांव भालखी माजरा अंतिम संस्कार किया गया । शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव के पिता सुशील यादव ने बेटे की चिता को मुखाग्नि दी।

बता दे कि फ्लाइट लेफ्टिनेंट 2 अप्रैल को जामनगर में हुए जगुआर क्रैश में शहीद हुए थे। बडे गर्व की बात यह है कि शहीद होने से पहले उन्होंने अपने साथी की जान बचाई थी।

बता दे कि पहले सुबह 9 बजे उनकी पार्थिव देह रेवाड़ी पहुंची थी। इसके बाद अंतिम दर्शन के रेवड़ी के सेक्टर 18 में पार्थिव देह को रखा गया। वहा पर जय जयकारो से काफिले की उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई।

सिद्धार्थ यादव की मां को टोपी पहनाते हुए एयरफोर्स के ऑफिसर
सिद्धार्थ यादव की मां को टोपी पहनाते हुए एयरफोर्स के ऑफिसर

सिद्धार्थ ने 2016 में NDA की परीक्षा पास की थी। इसके बाद 3 साल का प्रशिक्षण लेकर उन्होंने बतौर फाइटर पायलट वायुसेना जॉइन की थी। उन्हें 2 साल बाद प्रोमोशन मिला था, जिससे वह फ्लाइट लेफ्टिनेंट बन गए थे।

2 नवंबर को शादी थी: शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव की 23 मार्च को सगाई हुई थी। इसके बाद पूरा परिवार सिद्धार्थ की शादी का इंतजार कर रहा था। 2 नवंबर को उनकी शादी तय हुई थी, लेकिन 2 अप्रैल की रात वो शहीद हो गए।

उनकी मंगेतर भी श्मशान घाट : अंतिम संस्कार के मौके पर उनकी मंगेतर भी श्मशान घाट में पहुंची। इस दौरान वह पार्थिव देह को देख रोती रहीं। इस दौरान वह बार-बार रोते हुए कहतीं रही कि प्लीज एक बार मुझे उसकी शक्ल दिखा दो। मंगेतर सानिया ने कहा कि मुझे शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव पर गर्व है। Martyr Flight Lieutenant Siddharth Yadav

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now