Manish Hatyakand: CBI की जांच पर टिकी निगाहे: संजय सिंह

On: August 30, 2025 10:46 AM
Follow Us:
CBI की जांच पर टिकी निगाहे: संजय सिंह

Manish Hatyakand: हरियाणा में कई दिनों से चर्चा में रहे भिवानी की लेडी टीचर की डेथ मिस्ट्री का मामले को लेकर अब सबकी निगांहे CBI पर टिकी हुई है। अब बुधवार को मनीषा के गांव में उसकी तेरहवीं की गई।

क्या बोले मनीषा के पिता: तेरहवीं करने के बाद मनीषा के पिता संजय ने कहा कि हमारी दो मांगें थी। सरकार ने मनीषा का पोस्टमार्टम दिल्ली एम्स में हो और केस सीबीआई को दिया जाए दोनों को ही मान लिया गया है। अब सीबीआई से उम्मीद है कि उसकी बेटी को जल्द न्याय दिलाया जाएगा।

साथ ही पिता संजय ने सरकार से मांग की कि मनीषा को न्याय दिलाने की मांग में जिन सोसल मीडिया के लोगों को प्रशासन ने उठाया है, सरकार वो केस वापस ले। मनीषा के पिता संजय ने अब CBI से न्याय की उम्मीद की और हरियाणा सरकार से सोसल मीडिया पर बने केस वापस लेने की मांग की है।

संजय ने बताया कि मनीषा जन्म से ही बहुत अच्छा और होनहार लड़की थी। वह पढ़ाई में बहुत अव्वल थी। उसका सपना डॉक्टर बनने का था. उसे कविता व भजन लिखने का शौक था। मनीषा अपना ज़्यादातर समय पढ़ाई में बिताती थी और अपने छोटे भाई व बहन को भी पढ़ाती थीं

क्रिमिनल लॉयर प्रदीप मलिक ने इस पूरे मामले पर कहा कि मनीषा की हत्या की गई थी, उसने सुसाइड नहीं किया। मीडिया से बातचीत करते हुए वकील प्रदीप मलिक ने कहा कि जिस तरह की बातें अब तक सामने आई हैं, उससे लगता है कि गला दबाकर मनीषा की हत्या की गई।Manish Hatyakand

 

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now