Haryana: मानेसर को मिली विकास की बड़ी सौगात, कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने किया इन परियोजनाओं का शिलान्यास

On: January 12, 2026 6:20 PM
Follow Us:
RAO NARBEER

Haryana: नए साल के शुभ अवसर पर गुरुग्राम जिले के मानेसर क्षेत्र के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। रविवार को मानेसर स्थित बाबा न्यारमदास गौशाला में आयोजित वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे हरियाणा सरकार के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने मानेसर और आसपास के गांवों के लिए कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों की घोषणा की। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने विभिन्न जनहितकारी परियोजनाओं का शिलान्यास कर क्षेत्रवासियों को विकास की नई सौगात दी।

इनका किया शिलान्यास : कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने मानेसर में 27 फीट रोड पर बरसाती नाले के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इसके साथ ही गांव कुकरोला में सीवर लाइन बिछाने और गलियों के निर्माण कार्य, गांव झुंड सराय में पार्क के निर्माण तथा तालाब के जीर्णोद्धार कार्य की भी आधारशिला रखी गई। इन परियोजनाओं के पूरा होने से क्षेत्र में जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी और ग्रामीण इलाकों की बुनियादी सुविधाओं में सुधार होगा।Haryana

इसके अलावा बाबा न्यारमदास गौशाला में तार की जाली वाली दीवार का निर्माण, ट्यूबवेल की स्थापना और पानी की पाइपलाइन बिछाने के कार्य का भी शुभारंभ किया गया, जिससे गौशाला में बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा सकेंगी। इस मौके पर मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य केवल योजनाओं की घोषणा करना नहीं है, बल्कि उन्हें चरणबद्ध तरीके से धरातल पर उतारना सरकार की प्राथमिकता है।

बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: मंत्री ने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि जनहित से जुड़े कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरे हों और किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी न हो। आम जनता को समय पर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है। मानेसर और गुरुग्राम क्षेत्र में हो रहे इन विकास कार्यों से आने वाले समय में क्षेत्र की तस्वीर बदलने की उम्मीद जताई जा रही है।

 

उन्होंने बताया कि गुरुग्राम, मानेसर और आसपास के क्षेत्रों के समग्र विकास को लेकर कई अहम परियोजनाएं पहले से ही योजना के स्तर पर हैं। कुछ योजनाओं पर इसी वर्ष काम शुरू हो जाएगा, जबकि अन्य परियोजनाओं के लिए मुख्यालय स्तर पर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं, जिन पर इस साल के अंत तक या अगले वर्ष की शुरुआत में काम शुरू होने की संभावना है।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now