Rewari Breaking News: अगर आपको ट्रेन से सफर करना है तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। इंडियन रेलवे के द्वारा रेवाड़ी जंक्शन से गुजरने वाली कई ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया है वहीं कई ट्रेनों का रूट और टाइमिंग भी बदल गया है। अगर आपको ट्रेन से सफर करना है तो एक बार कैंसिल ट्रेनों की पूरी लिस्ट चेक कर दीजिए वरना आपकी परेशानियां काफी ज्यादा बढ़ सकती है।
महेंद्रगढ़ रेल मार्ग पर 29 अप्रैल तक कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहने वाला है। बता दे की बीकानेर मंडल के चूरू सादुलपुर क्षेत्र में ट्रैक दोहरीकरण और ऑटोमेटिक सिंगलिंग का कार्य हो रहा है जिसकी वजह से रेलवे ने बड़ा ब्लॉक किया है। कई ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया है वहीं कई ट्रेनों का रूट बदल दिया गया है ऐसे में कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट देखकर ही सफर करना चाहिए वरना परेशानी बढ़ सकती है।
इन ट्रेनों को रेलवे ने किया कैंसिल (Rewari Breaking News)
54789 रेवाड़ी–बीकानेर (15 से 30 अप्रैल)
54790 बीकानेर–रेवाड़ी (15 से 30 अप्रैल)
54316 हिसार–रेवाड़ी (15 से 29 अप्रैल)
54315 रेवाड़ी–हिसार (15 से 29 अप्रैल)
14823 जोधपुर–रेवाड़ी (25 से 28 अप्रैल)
54804 रेवाड़ी–सीकर (25 से 28 अप्रैल)
54803 सीकर–रेवाड़ी (26 से 29 अप्रैल)
14824 रेवाड़ी–जोधपुर (26 से 29 अप्रैल)
आंशिक रूप से रद्द/बदलाव:
14823 जोधपुर–रेवाड़ी (15 अप्रैल): लोहारू तक ही चलेगी
54804 रेवाड़ी–सीकर (15 अप्रैल): लोहारू से चलेगी
54309 दिल्ली–हिसार: रेवाड़ी तक ही संचालन (15–29 अप्रैल)
54310 हिसार–दिल्ली: रेवाड़ी से संचालन (16–30 अप्रैल)
यात्रियों की सुविधा को लेकर रेल संगठनों ने मांग की है कि रेवाड़ी–लुहारू के बीच ट्रेनों का संचालन जारी रखा जाए, ताकि लोगों को परेशानी कम हो। रेलवे के अनुसार, यह बदलाव काम पूरा होने तक अस्थायी है।
रेलवे ने यात्रियों से किया अपील
इंडियन रेलवे के द्वारा यात्रियों से अपील किया गया है कि अगर आपको सफर करना है तो कैंसिल ट्रेनों की पूरी लिस्ट चेक कर लीजिए। वरना सफर के दौरान आपकी परेशानी है काफी बढ़ सकती है। कई ट्रेनों पुलिस शेड्यूल किया गया है वहीं कई ट्रेनों को बदले रूट से भी चलाया जाएगा। रेलवे के ऑफिसियल वेबसाइट पर आपको कैंसिल और री शेड्यूल ट्रेनों का लिस्ट देख सकते हैं।





















