हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, दो IAS और 39 HCS अधिकारियों के तबादले

On: May 27, 2025 9:38 PM
Follow Us:
Major administrative reshuffle in Haryana, two IAS and 39 HCS officers transferred

चंडीगढ़, 27 मई-हरियाणा सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए, तत्काल प्रभाव से दो आईएएस और 39 एचसीएस अधिकारियों के तबादला और नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

आईएएस अधिकारी अंकित कुमार चौकसे को उपमंडल अधिकारी (नागरिक), झज्जर तथा शास्वत सांगवान को उपमंडल अधिकारी (नागरिक), बराड़ा लगाया गया है।

एचसीएस अधिकारियों में विवेक पदम सिंह को मुद्रण एवं लेखन सामग्री विभाग का कंट्रोलर और विशेष सचिव बनाया गया है। उन्हें हरियाणा राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग तथा हरियाणा विमुक्त घुमंतू जाति विकास बोर्ड का सदस्य सचिव भी लगाया गया है।

 

डॉ. सरिता मलिक को हरियाणा सूचना का अधिकार आयोग का सचिव जबकि वत्सल वशिष्ठ को अतिरिक्त उपायुक्त एवं नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी, गुरुग्राम नियुक्त किया गया है।

 

जग निवास को अतिरिक्त उपायुक्त एवं नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी, झज्जर जबकि सुशील कुमार-1 को अतिरिक्त उपायुक्त एवं नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी, महेंद्रगढ़ का कार्यभार सौंपा गया है।

 

वीरेंद्र सिंह सहारावत को जिला नगर आयुक्त, सिरसा और सतबीर सिंह को अतिरिक्त उपायुक्त एवं नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी, फरीदाबाद तथा एपीजेड फरीदाबाद का विशेष अधिकारी लगाया गया है।

 

वंदना दिसोदिया को कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग में अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) तथा डॉ. सुशील कुमार-2 को जिला नगर आयुक्त, कैथल की जिम्मेदारी दी गई है।

 

दलबीर सिंह को जिला नगर आयुक्त, नूंह जबकि अश्वनी मलिक को खेल एवं युवा मामले विभाग में अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) लगाया गया है।

 

ममता को अतिरिक्त निदेशक, मॉडल संस्कृत स्कूल तथा विजेंद्र हुड्डा को आयुष विभाग में अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) का दायित्व सौंपा गया है।

 

रवींद्र यादव और मनीष कुमार लोहान को नगर निगम, गुरुग्राम में अतिरिक्त आयुक्त लगाया गया है।

 

जितेंद्र कुमार-3 को उपमंडल अधिकारी (नागरिक), तावड़ू तथा भारत भूषण को पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरण का जॉइंट सीईओ नियुक्त किया गया है।

 

संजीव कुमार को उपमंडल अधिकारी (नागरिक), बादशाहपुर लगाया गया है जबकि नगर निगम, रोहतक में संयुक्त आयुक्त तथा भूपेंद्र सिंह को पीजीआईएमएस रोहतक में संयुक्त निदेशक (प्रशासन) का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

 

श्वेता सुहाग को सहकारी चीनी मिल, रोहतक का प्रबंध निदेशक तथा शंभू को जिला परिषद और डीआरडीए, कुरुक्षेत्र का सीईओ नियुक्त किया गया है।

 

आशीष कुमार को उपमंडल अधिकारी (नागरिक), रोहतक; हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, रोहतक का सम्पदा अधिकारी; भूमि अधिग्रहण अधिकारी, रोहतक तथा गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा, रोहतक का प्रशासक लगाया गया है।

 

सुरेंद्र सिंह-3 को माध्यमिक शिक्षा विभाग में संयुक्त निदेशक (प्रशासन) तथा स्कूल शिक्षा विभाग में उप सचिव जबकि मनदीप कुमार को उपमंडल अधिकारी (नागरिक), पानीपत की जिम्मेदारी दी गई है।

 

सुरेश रवीश को जिला परिषद तथा डीआरडीए, कैथल का सीईओ जबकि डॉ. नरेश कुमार को नगर निगम, गुरुग्राम का संयुक्त आयुक्त लगाया गया है।

 

हितेंद्र कुमार को नगर निगम, मानेसर का संयुक्त आयुक्त और मीतू धनखड़ को नगर निगम, सोनीपत का संयुक्त आयुक्त लगाया गया है।

 

नवदीप सिंह को उपमंडल अधिकारी (नागरिक), इसराना जबकि संजीव कुमार को माध्यमिक शिक्षा विभाग में संयुक्त निदेशक (प्रशासन) और स्कूल शिक्षा विभाग में उप सचिव का दायित्व सौंपा गया है।

 

सहकारी चीनी मिल, महम के प्रबंध निदेशक मुकुंद को उपमंडल अधिकारी (नागरिक), महम का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। शिवजीत भारती को उपमंडल अधिकारी (नागरिक), नारायणगढ़ तथा नारायणगढ़ चीनी मिल, नारायणगढ़ का सीईओ एवं कार्यकारी निदेशक लगाया गया है।

 

अखिलेश कुमार को उपमंडल अधिकारी (नागरिक), दक्षिण गुरुग्राम लगाया गया है। अमित को सामाजिक न्याय अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अन्त्योदय (सेवा) विभाग में संयुक्त निदेशक (प्रशासन) नियुक्त किया गया है।

गौरव चौहान को नगर निगम, पंचकूला का संयुक्त आयुक्त जबकि हरप्रीत कौर को सूचना, जन संपर्क एवं भाषा विभाग में संयुक्त निदेशक (प्रशासन) तथा उप सचिव लगाया गया है।

 

विश्वजीत सिंह को केश कला एवं कौशल विकास बोर्ड के सदस्य सचिव और हरियाणा सफाई कर्मचारी आयोग के सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

 

नीरज शर्मा को उच्च शिक्षा विभाग में संयुक्त निदेशक (प्रशासन) और उप सचिव जबकि हनी बंसल को राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकरण का सचिव नियुक्त लगाया गया है। ]

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now