पानी की समस्या पर बड़ा एक्शन, पाइपलाइन और पंप हाउस के टेंडर जारीपानी की समस्या पर बड़ा एक्शन, पाइपलाइन और पंप हाउस के टेंडर जारी

Rewari Hindi Samachar: रेवाड़ी में जल भराव और पपेयजल आपूर्ति की समस्या को दूर करने के लिए सिंचाई विभाग के द्वारा बड़ा कदम उठाया गया है। सिंचाई विभाग में पाइपलाइन बिछाने और जल निकासी व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण जारी किया है।

राजपुरा खालसा गांव में पाइपलाइन बिछाने और पंप हाउस निर्माण के लिए करीब 1.93 करोड़ रुपये की योजना बनाई गई है। वहीं सुम्माखेड़ा गांव में खेतों से पानी की निकासी के लिए 900 मिमी आरसीसी पाइपलाइन और फ्लड पंप हाउस का निर्माण किया जाएगा, जिस पर लगभग 3.02 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

 

नैनसुखपुरा में भी जलभराव की समस्या से निपटने के लिए करीब 48 लाख रुपये की लागत से फ्लड पंप हाउस बनाया जाएगा। इसके अलावा राजपुरा खालसा, किशनगढ़ और बलावास जमापुर में पाइपलाइन बिछाने और स्थायी पंप हाउस निर्माण पर करीब 3.49 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

पहराजवास, पल्हावास, सुम्माखेड़ा और रतनथल गांवों के लिए 6.34 करोड़ रुपये की बड़ी परियोजना तैयार की गई है, जिसमें आधुनिक वीटी पंप, मोटर और पैनल लगाए जाएंगे। इन परियोजनाओं से जल निकासी की क्षमता में बड़ा सुधार होगा।

खलेटा और मायन गांव में 100 मिमी पाइपलाइन बिछाने के लिए भी टेंडर जारी किया गया है, जिसकी लागत करीब 5.30 लाख रुपये है। वहीं भुड़ला गांव में बीपीएल परिवारों को जल सुविधा देने के लिए करीब 10 लाख रुपये की योजना बनाई गई है।

गोकलपुर-कुंभवास क्षेत्र में एस्केप चैनल का री-मॉडलिंग किया जाएगा, जिस पर लगभग 3.59 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इससे जलभराव और गंदगी की समस्या खत्म होने की उम्मीद है।

कोसली क्षेत्र के लिलोढ़ गांव में 4.11 करोड़ रुपये की लागत से जल निकासी और पुनः उपयोग की योजना लागू होगी। गोकलगढ़ में ट्यूबवेल लगाकर अतिरिक्त पानी को नियंत्रित किया जाएगा।

सिंचाई विभाग का कहना है कि इन योजनाओं के पूरा होने के बाद जिले में जलभराव की समस्या में काफी राहत मिलेगी और किसानों को भी बड़ा फायदा होगा।

By Best24News

Harsh Chauhan - Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Exit mobile version