Haryana News: पहलवानो के विश्वास को रखें कायम, निष्पक्ष जांच की मांग: कुलदीप

On: January 20, 2023 7:58 PM
Follow Us:

रेवाडी: कुश्ती प्रतियोगिता में अनेक पहलवानों ने भारत देश का नाम रोशन किया। जिसमें हमारे राज्य की बेटियों ने भी देशवासियों का मान सम्मान बढ़ाया। आज उन्ही बेटियों का भाजपा के नेता शोषण कर रहे हैं।

Fire at Rewari: घास फूंस में लगी आग, आधे घंटे में पाया काबू

कुछ दिनों पहले खेलमंत्री संदीप सिंह की जांच हुई भी नहीं दूसरे कुश्ती संघ के अध्यक्ष ब्रज भूषण सिंह का नाम सामने आया। हमारे खिलाड़ी देश की शान है ये सभी विश्वस्तर पर प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन करते हैं।

आज खेत ही बाड़ को खा रहा है ऐसे में ऐसे गौरवशाली प्रतिभाओं की सुरक्षा कोन करें। आज ये खिलाड़ी जंतर मंतर पर धरने पर बैठे हैं इससे बड़ा देश का क्या दुर्भाग्य होगा। खिलाड़ियों द्वारा लगाए गए यौन शोषण और छेड़छाड़ के आरोपों की गहनता से जांच करवाएं ।

Cyber Crime: छात्रा से दो लाख की ठगी करने वाला दबोचा
अगर सही और निषपक्ष जांच नहीं हुई हो इनका सरकार से भरोसा उठ जाएगा। भविष्य में इन प्रतिभाओं का विश्वास कायम रहे । मेरी सरकार से गुजारिश है कि ऐसे नेताओं को बर्खास्त कर उनके खिलाफ़ सख्त कार्रवाई की जाए।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now