Breaking News: भगवान जगन्नाथ निकले रेवाड़ी भ्रमण पर, सात दिनों तक गूजेंगी भागवत कथा

On: December 23, 2025 6:10 PM
Follow Us:
Breaking News: भगवान जगन्नाथ निकले रेवाड़ी भ्रमण पर, सात दिनों तक गूजेंगी भागवत कथा

Breaking News: रेवाड़ी: विश्व सनातन धर्म सेवा ट्रस्ट द्वारा रेवाड़ी में पहली बार आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथामृत का आगाज आज भव्य कलश एवं शोभायात्रा के साथ हुआ। पृथ्वी का बैकुंठ कहे जाने वाले जगन्नाथ पुरी धाम से रेवाड़ी पहुंचे महाप्रभु के दारू ब्रह्म (विग्रह) स्वरूप श्री जगन्नाथ जी, श्री बलभद्र जी, माता सुभद्रा जी व सुदर्शन जी रथ में सवार होकर शहर के प्रमुख बाजारों से भव्य शोभायात्रा रूप में निकले तो पूरा शहर भगवान जगन्नाथ के जयघोष से गुंजायमान हो उठा।Breaking News

यह शोभायात्रा शहर के ऐतिहासिक बारा हजारी चौक स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर से आरंभ हुई। इस कलश एवं शोभायात्रा का शुभारंभ भाजपा की जिलाध्यक्ष डॉ वंदना पोपली एवं रेवाड़ी नगर परिषद की चेयरपर्सन पूनम यादव ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद यह यात्रा सब्जी मंडी, भाड़ावास गेट अग्रसेन चौक, बस अड्डा, अंबेडकर चौक होती हुई बैंड बाजों और ढोल नगाड़ों के साथ अग्रवाल भवन पहुंची, जहां भारी संख्या में मौजूद शहर वासियों ने शोभायात्रा का जोरदार स्वागत किया।

रेवाड़ी में पहली बार पधारे जगन्नाथ संस्कृति के प्रकांड विद्वान एवं भविष्य मालिका पुराण के रचयिता परम पूज्य पंडित डॉ. काशीनाथ मिश्र ने अपनी दिव्य वाणी में कथा प्रवचन करते हुए सबसे पहले रेवाड़ी की पावन धरा को नमन किया और महाप्रभु जगन्नाथ के श्री चरणों में वंदन करते हुए कहा कि महाप्रभु जगन्नाथ के दर्शन मात्र से ही समस्त पापों का नाश हो जाता है।

उन्होंने कहा कि कलयुग के अंतिम ग्रंथ भविष्य मालिका पुराण जो 600 साल पहले स्वयं श्री चैतन्य महाप्रभु ने पंचसखाओ के द्वारा उड़िया भाषा में लिपिबद्ध कराया था, उसी शास्त्र को जगन्नाथ प्रभु जी के आदेशानुसार 40 वर्ष के अध्ययन के बाद देश विदेश की सभी भाषाओं में रूपांतरित करने का कार्य किया है। इस ग्रंथ की सभी भविष्यवाणियां अकाट्य सत्य हैं। हमें इसका अध्ययन और श्रवण करके अपना और अपनों का उद्धार करना चाहिए।Breaking News

कार्यक्रम के मुख्य आयोजक नवीन भुराड़िया ने क्षेत्र के धर्म अनुयायियों का आह्वान किया कि अपने जीवन को कृतार्थ करने के लिए इस धार्मिक अनुष्ठान में बढ़ चढ़कर भाग ले और श्री जगन्नाथ महाप्रभु का साक्षात दर्शन कर अपना और अपने परिवार का उद्धार करें।

इस अवसर पर भाजपा नेत्री नीतू चौधरी, एडवोकेट प्रवीण शर्मा, कृपा जैमिनी, रीतू भुराड़िया, राकेश गुप्ता, पवन गुप्ता, अंशुल भुराड़िया, लोकेश भुराड़िया, सीमा माहेश्वरी, पूनम, सुप्रिया, पारुल डागा, रोहन डागा, प्रदीप डागा, जगन्नाथ मंदिर के पुजारी पंडित टेकचंद शर्मा, उत्सव भुराड़िया, राजीव गोयल, विकास, नवीन माहेश्वरी, हिमांशु कौशिक के अलावा, शिव कावड़ संघ के तमाम सदस्यों सहित भारी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण करने के लिए पहुंचे और कार्यक्रम में अपनी आहुति दी।Breaking News

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now