Lok Sabha Election: AAP ने Haryana Delhi में किया उम्मीदवारों का एलान, जानिए किसे कहां से दिया टिकट

On: February 27, 2024 5:52 PM
Follow Us:

दिल्ली: हरियाणा व दिल्ली में लोकसभा चुनाव होने है। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) के लिए कांग्रेस (Congress) के साथ सीटों का समझौता हो गया। इसी के चलते आम आदमी पार्टी (AAP) ने मंगलवार को उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया। पार्टी ने दिल्ली की चार और हरियाणा की एक सीट पर प्रत्याशी के नाम की घोषणा की है।

कापडीवास भिवाडी पैराफेरी मार्ग पर Gambler दबोचा, 10320 रूपए नकदी बरामद

KEJRIWAL

फिर चर्चा में आई आप

चुनावो से पहले नामों की घोषणा से एक बार फिर आप चर्चा में आ गई है। अक्सर चुनावो के समय टिकट बटवारे को लेकर विवाद होता है। ऐेसे मे केजरीवाल ने पहले अपने उम्मीदवारो के नामो को ऐलान ​कर दिया है। चुनावो की तिथि तय होने से पहले ही ऐलान होन पर एक बार फिर पार्टी चर्चा में है।

 

 

दिल्ली में इस बार तीन विधायक लड़ेंगे Lok Sabha Election

दिल्ली में तीन मौजूदा विधायकों (सोमनाथ भारती, कुलदीप कुमार और सहीराम) को टिकट मिला है। आप नेता और दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने पार्टी मुख्यालय से आगामी  Lok Sabha Election  लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। इससे पहले इस में पीएसी (पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी) की बैठक हुई। पार्टी ने बैठक खत्म होने के बाद ही दिल्ली और हरियाणा में उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी।

दिल्ली व हरियाणा में ये रहेगें उम्मीदवार
  • पूर्वी दिल्ली: कुलदीप कुमार
  • नई दिल्ली : सोमनाथ भारती
  • पश्चिमी दिल्ली : महाबल मिश्रा
  • दक्षिणी दिल्ली : सहीराम
  • कुरुक्षेत्र : सुशील गुप्ता

 

 

दिल्ली में चार व हरियाणा एक सीट पर रहेगी आप Lok Sabha Election

आप दिल्ली में चार सीटों पर चुनाव लड़ेगी। हरियाणा की कुरुक्षेत्र Lok Sabha Election लोकसभा सीट उसके हिस्से में आई है, जबकि पंजाब की सभी 13 सीटों पर वह चुनाव लड़ रही है। आप दिल्ली में दक्षिणी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली और नई दिल्ली सीट पर लड़ेगी।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now