Lok Adalat 2025: चालान माफ करवाने का सुनहरा मौका, जानिए कैसे उठाए फायदा?

On: April 24, 2025 9:01 PM
Follow Us:
TRAFIC CHALAN

Lok Adalat 2025: सरकार की ओर से हर जिले में लोक अदालत आयोजित की जाती है। सबसे बडी बात है यहां पर आसानी से बडे चालनो को न केवल कम करवाया जा सकता है वहीं माफ भी करवाने का प्रावधान है। बता दे कि देश भर में ऐसे लोक अदालते लगती रहती है। अभी आपके शहर में दूसरी नेशनल लोक अदालत 10 मई को आयोजित होने वाली है।

Lok Adalat 2025 जानिए क्या होगा फायदा: बता दे कि ये अदालत वाहन चालकों को उनके पुराने पेंडिंग ट्रैफिक चालानों को निपटाने का एक तरीका है। क्योंकि यह अदालत उन चालकों के लिए राहत लेकर आती है जिनका जाने या अनजाने में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर चालान कट चुका है। या फिर उस समय वे कागजात दिखाने के अभाव में चालान करवा चुके है।

Lok Adalat 2025 जानिए किन चालानों का होता है निपटान?
लोक अदालत में मुख्य रूप से वे चालान निपटाए जाते हैं, जो सीट बेल्ट न पहनने, रेड लाइट जंप करने, नो पार्किंग एरिया में वाहन खड़ा करने जैसे सामान्य ट्रैफिक उल्लंघनों से संबंधित होते हैं। ये बता दे इस अदालत में गंभीर अपराध जैसे कि शराब पीकर वाहन चलाना या दुर्घटना के मामले में कटे चालान माफ नहीं किए जाते है।

जानिए लोक अदालत में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया: अगर आप इस लोक अदालत में अपने चालान का निपटान करना चाहते हैं, तो रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को समय रहते पूरा करना जरूरी है। रजिस्ट्रेशन आमतौर पर अदालत की तारीख से कुछ दिन पहले शुरू होता है।

 

Lok Adalat 2025 ट्रैफिक चालान ऑनलाइन कैसे चेक करें?
यदि आप यह जानना चाहते हैं कि आपके नाम पर कोई चालान पेंडिंग है या नहीं, तो आप आसानी से इसे ऑनलाइन पर अपने मोबाइल नंबर के आधार पर ये चैक कर सकते हैं। बता दे इसके लिए आपको ई-चालान पोर्टल पर जाना होगा और वहां चालान नंबर, वाहन नंबर या ड्राइविंग लाइसेंस नंबर की मदद से अपने चालान की स्थिति जान सकते है।

 

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now