Kisan Majudar Mahapanchayat : मांगो को लेकर दिल्ली के रामलीला मैदान में गरजे किसान, दिल्ली में लगा रहा जाम

On: March 14, 2024 5:37 PM
Follow Us:

Kisan Majudar Mahapanchayat : दिल्ली के रामलीला मैदान में गुरूवार को  Kisan Majudar Mahapanchayat किसान मजदूर महापंचायत का आयोजन हुआ। महापंचायत में पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश समेत देश के कई दूसरे राज्यों से किसानों का जत्था दिल्ली पहुंचा। मांगो को लेकर किसान खूब गरजे तथा सराकर के​ खिलाफ नारेबाजी करते हुए खूब भडास निकाली।

Social Media: बेटा मोदी बहुत दयालु है, हरियाणा लोकसभा में दो सीट मांगी थी, 10 की 10 ही दे दी ?

बता दे कि बुधवार शाम नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से दिल्ली के रकाबगंज गुरुद्वारा और बांग्ला साहिब गुरुद्वारा पहुंच रहे कई किसानों को पुलिस ने नई दिल्ली एरिया में जाने से रोक दिया। इसको लेकर किसानों ने नाराजगी जताई।

भाजपा के खिलाफ की नारेबाजी Kisan Majudar Mahapanchayat

दिल्ली के रामलीला मैदान में हो रही Kisan Majudar Mahapanchayat  किसान महापंचायत में किसान जुटना शुरू हो गए हैं। इस महापंचायत में कई महिलाएं भी शामिल हैं। किसान केंद्र की बीजेपी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। किसानो ने कहा जब तक सरकार उनक मांगो नहीं मानेंगी वे पीछे हटने वाले नही है।

kisan panchyat delhi
किसान मजूदर महापंचायत: मांगो को लेकर दिल्ली के रामलीला मैदान में गरजे किसान

जानिए किसान यूनियन की क्या है मागे

संयुक्त किसान मोर्चे की तरफ से जयकिशन आंदोलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अविक शाह ने बताय कि महा पंचायत का मकसद सरकार की गलत नीतियों को उजागर करना, किसानों को उनकी फसलों पर एमएसपी की गारंटी की मांंग रखी गई है।

 

https://twitter.com/explore?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1768152108375867776%7Ctwgr%5E71a1e357d0987f7bcc052a985181ec25a43d5eea%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fnavbharattimes.indiatimes.com%2Fmetro%2Fdelhi%2Fother-news%2Ffarmer-protest-kisan-mahapanchayat-ramlila-maiden-live-delhi-traffic-updates%2Farticleshow%2F108477727.cms

 

30 से 35 हजार किसान हुए शमिल Kisan Majudar Mahapanchayat

महापंचायत में शामिल होने के लिए पुलिस ने करीब 5000 लोगों की ही परमिशन दी है। वहीं किसान नेताओं का दावा है कि इसमें 25 से 30 हजार पहुंच रहे है। । इससे पहले ट्रैक्टर और ट्रॉली से दिल्ली आ रहे किसानों को रोकने के लिए दिल्ली की सीमाओं को पुलिस ने बंद कर दिया था।

Electric Vehicle: Modi सरकार का बड़ा ऐलान, अब इलेक्ट्रिक वाहनों पर मिलेगी 50 हजार रूपए आर्थिक मदद

बाद में किसान और प्रशासन के बीच बनी सहमति के बाद किसान इस महापंचायत में शामिल होने के लिए बस, ट्रेन और पर्सनल गाड़ियों का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस महापंचायत में कई ट्रेड यूनियन, क्षेत्रीय फेडरेशनों और असोसिएशनों के प्रतिनिधि शामिल हुए है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now