किसान की मौत पंजाब सरकार ने एक करोड मुआवजा व सरकारी नौकरी का ऐलान.. मगर नही माने किसान
Kisan Andolan : मांगो को लेकर किसानो का आज 11 दिन रहा। संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) के आह्वान पर किसानों ने शुक्रवार को काला दिवस मनाया।
Political News: BJP ने जारी की प्रवक्ता पैनालिस्ट…
शुक्रवार शंभू बॉर्डर पर भी किसानों ने काले झंडे लहराए और काली पटि्टयां बांधी। पुलिस पर पत्थर भी बरसाए, पुलिस की ओर से आंसू गैस के गोले दागे गए तथा कई किसान हिरासत मे में भी लिए गए। शांति के नाम पर प्रदर्शन के बावजूद शुक्रवार पुलिस को किसानो के बीच जंग जारी रही।

शुभकरण के परिवार को नौकरी का ऐलान
किसान आदोलन में पंजाब के खनौरी बॉर्डर पर बठिंडा के किसान शुभकरण की मौत हो गई है। पंजाब सरकार ने परिवार को 1 करोड़ मुआवजा और बहन को सरकारी नौकरी की घोषणा की।

किसान व पुलिस के बीच टकरा, 41 पुलिस कर्मी घायल
हरियाणा के हिसार में पुलिस और किसानों के बीच टकराव हो गया। किसान खनौरी बॉर्डर पर पंजाब के किसानों के पास जाना चाहते थे। पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज किया। किसानों ने पथराव किया। इस झड़प में 41 पुलिसकर्मी और किसान घायल हुए।
Alwar News: गोस्तकरो का दबोचने के लिए 13 टीमें दे रही दबीच, ड्रोन से हो रही तलाशी, चार गोतस्कर ओर काबू, 11 दिन में सात की मोत
किसान आदोलन के चलते अब चार किसान व तीन पुलिस कर्मियो की मोत हो चुकी है। शुभकरण की मौत हो लेबर वबाल मचा हुआ है। नौकरी देने व एक करोड मुआवजा के बावजूद किसान नहीं मान रहे है। उनका कहना है हत्या का मामला दर्ज किया जाए।

हरियाणा पुलिस ने आंदोलन कर रहे किसान नेताओं के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत कार्रवाई का फैसला वापस लिया। गुरुवार को अंबाला पुलिस ने कहा था कि प्रदर्शन के दौरान सरकारी संपत्ति को हुए नुकसान की भरपाई आंदोलनकारी किसान नेताओं से की जाएगी। इसके लिए उनकी संपत्ति कुर्क और बैंक खाते सीज किए जाएंगे।


















