JioPhone next : मार्केट में धूम मचाएगा Jio Next, ​जानिए क्या क्या है फिक्चर

On: October 29, 2021 2:00 PM
Follow Us:

जियो ने अपने पहले 4G स्मार्टफोन जियोफोन नेक्स्ट को लॉन्च करके कीमत अनाउंस कर दी है। इस फोन की कीमत 6,499 रुपए तय की गई है। ग्राहक इस फोन को 1,999 देकर खरीद सकते हैं। बाकी अमाउंट 18 और 24 महीने की आसान EMI पर दे पाएंगे। फोन की बिक्री दिवाली से शुरू हो जाएगी।

इस स्मार्टफोन को रिलायंस जियो और गूगल ने साथ मिलकर तैयार किया है। इससे पहले गूगल के CEO सुंदर पिचाई ने कहा था कि फोन को दिवाली तक लॉन्च किया जाएगा।

चार प्लान में खरीद पाएंगे जियोफोन नेक्स्ट

1. ऑलवेज ऑन प्लान
इस प्लान में ग्राहक को 24 महीने और 18 महीने की EMI का ऑप्शन मिलेगा। 24 महीने वाले EMI के लिए ग्राहक को 300 रुपए देने होंगे। वहीं, 18 महीने वाली EMI के लिए 350 रुपए देने होंगे। दोनों EMI प्लान में महीनेभर के लिए 5GB डेटा और कॉलिंग के लिए 100 मिनट मिलेंगे।

2. लार्ज प्लान
इस प्लान में भी ग्राहक को 24 महीने और 18 महीने की EMI का ऑप्शन मिलेगा। 24 महीने वाले EMI के लिए ग्राहक को 450 रुपए देने होंगे। वहीं, 18 महीने वाली EMI के लिए 500 रुपए देने होंगे। दोनों EMI प्लान में 1.5GB डेली डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी।

3. XL प्लान
इस प्लान में भी ग्राहक को 24 महीने और 18 महीने की EMI का ऑप्शन मिलेगा। 24 महीने वाले EMI के लिए ग्राहक को 500 रुपए देने होंगे। वहीं, 18 महीने वाली EMI के लिए 550 रुपए देने होंगे। दोनों EMI प्लान में 2GB डेली डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी।

4. XXL प्लान
इस प्लान में भी ग्राहक को 24 महीने और 18 महीने की EMI का ऑप्शन मिलेगा। 24 महीने वाले EMI के लिए ग्राहक को 550 रुपए देने होंगे। वहीं, 18 महीने वाली EMI के लिए 600 रुपए देने होंगे। दोनों EMI प्लान में 2.5GB डेली डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी।

ध्यान रखें कि ग्राहकों को जियोफोन नेक्स्ट के लिए 501 रुपए की प्रोसेसिंग फीस अलग से देनी होगी।

कैसे खरीद पाएंगे जियोफोन नेक्स्ट

  • इस स्मार्टफोन को ग्राहक जियो मार्ट रिटेलर से खरीद पाएंगे
  • फोन को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट www.jio.com/next पर जाकर Hi लिखकर मंगवा सकते हैं।
  • इसे वॉट्सऐप नंबर 7018270182 पर Hi भेजकर भी बुक कर सकते हैं।
  • फोन की बुकिंग कंफर्मेशन मिलने के बाद पास के जियो मार्ट से जाकर ले सकते हैं।

जियोफोन नेक्स्ट के प्रगति OS के फीचर्स

  • वॉयस असिस्टेंट: इसकी मदद से यूजर अपने डिवाइस को कंट्रोल कर पाएंगे। जैसे ऐप ओपन करना, उसमे मैनेज करना आदि। इसके साथ अपनी भाषा में कमांड देकर इंटरनेट की मदद से डेटा सर्च कर पाएंगे।
  • रीड अलाउड: इस फीचर की मदद से फोन की स्क्रीन पर दिखने वाले कंटेंट को तेज आवाज में सुन पाएंगे। यानी यूजर को कंटेंट पढ़ने की जरूरत नहीं होगी। इससे अलग-अलग भाषाओं में सुनने का ऑप्शन भी मिलेगा।
  • ट्रांसलेट: इसकी मदद से यूजर अपनी मनपसंद भाषा में स्क्रीन को ट्रांसलेट कर पाएंगे। ये फीचर यूजर को उसकी पसंदीदा भाषा में कंटेंट को पढ़ने की परमिशन भी देगा।
  • जियो और गूगल ऐप्स प्री-लोडेड: फोन में कई सारे प्री-लोडेड एंड्रॉयड ऐप्स मिलेंगे। यूजर प्ले स्टोर की मदद से ऐप्स डाउनलोड भी कर पाएंगे। फोन में जियो के ऐप्स भी मिलेंगे।
  • ऑटोमैटिक सॉफ्टवेयर अपडेट: फोन में ऑटोमैटिक सॉफ्टवेयर अपडेट का ऑप्शन मिलेगा। इससे समय-समय पर फोन को बेहतर और फास्ट करने के लिए अपडेट मिलते रहेंगे। इसमें सिक्योरिटी अपडेट भी शामिल रहेंगे।

डुअल सिम सपोर्ट के लेकिन जियो सिम जरूरी

जियोफोन नेक्स्ट में दो सिम स्लॉट दिए हैं। इसमें आप जियो के अलावा किसी दूसरी कंपनी का सिम भी इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन एक सिम स्लॉट में जियो सिम जरूर डालना पड़ेगा। इस स्मार्टफोन में डेटा का कनेक्शन सिर्फ जियो सिम से जुड़ेगा। मतलब यह कि दूसरी कंपनी का सिम तो इस्तेमाल किया जा सकता है पर केवल बात करने के लिए डेटा के लिए जियो नेटवर्क का ही इस्तेमाल करना होगा।

इस में 5.45-इंच की HD टचस्क्रीन दी है। जिसे गोरिल्ला ग्लास-3 का प्रोटेक्शन दिया गया है। फोन में 2GB रैम, 32GB स्टोरेज, 512GB तक सपोर्ट करने वाला SD कार्ड स्लॉट, मल्टीटास्किंग के लिए 64 बिट सीपीयू के साथ क्वाड कोर क्यूएम 215 चिपसेट दिया है।

फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर और 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा। ये नाइट मोड, पोट्रेट मोड और HDR मोड को सपोर्ट करता है। फोन में कुछ फेस्टिवल फिल्टर्स भी मिलेंगे। इसमें 3500mAh की बैटरी दी है। कंपनी का दावा है कि एक बार पूरी तरह चार्ज करने पर यह 36 घंटे तक काम करेगी। फोन में हॉटस्पॉट का ऑप्शन भी मिलेगा।

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now