Rewari: फिर लगा धारूहेडा में जाम, फसे रहे घंटो वाहन, देखिए वीडियो

On: April 11, 2023 5:47 PM
Follow Us:

धारूहेडा: औद्योगिक कस्बा धारूहेडा मे मंगलवार को एक बार फिर दिल्ली जयपुर हाईवे पर भयंकर जाम लग गया। जाम के चलते वाहन कई घंटे फसे रहे। जाम लगने का कारण हाइ्रवे पर पर सडक निर्माण बताया जा रहा है।Dharuhera: तीर्थ यात्रा की तैयारियो को लेकर बैठक आयोजित

बता कि हाईवे पर मैन रोड को बनाया जा रहा है। बिना किसी तैयारी के चलते आधे हाईवे पर बैरिकेट लगाकर निमार्ण किया जा रहा है। हाईवे पर वाहनो का दबाव होने के चलते सिंगल मार्ग होने से अक्सर जाम लगा रहता है। सबसे अहम बात यह है कि सर्विस लाईन पूर्णतया टूटी हुई है।

nh 48 11zon

ऐसे मे वाहन चालक सर्विस लाईन पर वाहन लेकर जाना नहीं चाहते तथा मैन रोड पर कार्य होने के चलते धारूहेडा के पास दिनभर जाम जैसी स्थिति बनी रहती है। जहां पहले ही वाहन चालक कापडीवास के पास ओवर​ब्रिज निर्माण के चलते जाम से परेशान थे, वही अब सडक निर्माण के चलते लग रहा जाम वाहनो चालको के लिए पेरशानी बना हुआ है।केंद्रीय मंत्री राव इद्रजीत रेवाडी को देंगे 19 करोड़ की सौगात

दोनो मार्ग पर लगा जाम: मंगलवार को दिल्ली व जयुपर दोनो ही मार्ग पर जाम लगा रहा। वहानो को जल्दी निकालने ही आपाधापी होड में जाम ओर भी गहरा गया। मालपुरा से धारूहेडा के महज तीन किलोमीटर को तय करने काफी समय लगा। जाम के चलते लोग काफी परेशान रहे।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now