International Women’s Day: रेवाड़ी में महिला जागरूकता सेमिनार, महिलाओं को अधिकारों की दी जानकारी

On: March 8, 2026 7:02 PM
Follow Us:
रेवाड़ी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला जागरूकता संगोष्ठी

International Women’s Day:  अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, जिला रेवाड़ी इकाई द्वारा पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस, घड़ी बोलनी रोड रेवाड़ी में महिला जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर और ग्राहक गीत गाकर की गई, इसके पश्चात एडवोकेट सुनीता, एडवोकेट दिव्या राजपाल, एडवोकेट सुषमा शर्मा और एडवोकेट सरला विजय शर्मा ने सभी अतिथियों व उपस्थित महिलाओं का स्वागत किया। इस कार्यक्रम में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से महिलाओं ने भाग लिया।

रेवाड़ी में महिला जागरूकता सेमिनार

संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उपभोक्ता अधिकारों, विज्ञापनों में महिलाओं की भूमिका तथा दैनिक जीवन में होने वाली ठगी से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम की थीम “सजग महिला – सजग ग्राहक” रखी गई, जिसमें महिलाओं को बताया गया कि यदि उनके साथ किसी प्रकार की ठगी हो जाए तो वे किस प्रकार और कहां शिकायत दर्ज कर सकती हैं तथा उसका समाधान कैसे प्राप्त किया जा सकता है।

रेवाड़ी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला जागरूकता संगोष्ठी
रेवाड़ी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला जागरूकता संगोष्ठी

कार्यक्रम में सीए निधि गौतम ने आर्थिक विषयों पर अपने विचार रखते हुए महिलाओं को वित्तीय मामलों में जागरूक रहने की सलाह दी। महिला थाना इंचार्ज सरिता (SHO) ने महिलाओं को दैनिक जीवन में आने वाली समस्याओं और उनके समाधान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से 112 हेल्पलाइन और 1930 साइबर फ्रॉड हेल्पलाइन के बारे में बताया तथा बैंकिंग या ऑनलाइन ठगी होने की स्थिति में तुरंत इन नंबरों पर संपर्क करने की अपील की। संगोष्ठी में अन्य सभी महिलाओं ने अपनी बातों को प्रभावशाली तरीके से रखा।International Women’s Day

महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ. आर.बी. यादव ने विज्ञापनों में महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला और महिलाओं को जागरूक उपभोक्ता बनने के लिए प्रेरित किया। राष्ट्रीय स्वयंसेविका समिति से प्रतिभा जी, प्रीति जी और कुसुम जी ने सामाजिक पंच परिवर्तनों(कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण। सामाजिक समरसता, स्वदेशी जीवन शैली एवं नागरिक कर्तव्यों) पर अपने विचार व्यक्त किए।International Women’s Day

वहीं डॉ. निर्मल ने महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षिका (सेवानिवृत्त) भगवती मां जी ने भी सभी महिलाओं से सशक्त, समृद्ध और स्वस्थ बनने की अपील की, श्रीमती नेहा अनुकूल शर्मा ने सभी महिलाओं से अपने अधिकारों के प्रति सजग रहते हुए अपने कर्तव्यों को भी जिम्मेदारी पूर्वक निभाने का आह्वाहन किया।Haryan News

 

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत जिला रेवाड़ी इकाई के जिला अध्यक्ष श्री विपिन धींगरा, जिला संगठन मंत्री श्री कृष्ण कुमार, जिला सचिव श्री धीरज शर्मा, जिला उपाध्यक्ष अरुण गुप्ता जी तथा अनिल जी ने कार्यक्रम के आयोजन में सहयोग किया।

कार्यक्रम के अंत में एडवोकेट सरला विजय शर्मा, एडवोकेट सुनीता और एडवोकेट दिव्या राजपाल ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का समापन कल्याण मंत्र के साथ किया गया।

ये रही मौजूद’ कार्यक्रम में एडवोकेट सुषमा शर्मा, एडवोकेट सुनीता, एडवोकेट दिव्या राजपाल, एडवोकेट सरला, विजय शर्मा, श्रीमती सीमा राज, पूनम भारद्वाज, चक्षु जी, विनीता जी, सीए निधि जी, उषा रस्तोगी, नेहा शर्मा, डॉ. निर्मल, अभिलाषा रानी, प्रीति जी, कुसुम जी, अनूप जी, प्रियंका जी, पूजा जी, ममता जी, मोनिका जी, सरिता (SHO), गीता जी, मंजू जी, अनीता जी, सोनिया जी, डॉ. मीनाक्षी, उपासना गुप्ता, डॉ. कविता, भगवती जी, प्रतिभा जी, एडवोकेट रितु ओबेरॉय सहित अन्य गणमान्य महिलाएं उपस्थित रहीं।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now