Rewari: इंस्पेक्टर रविद्र सिंह पुलिस पदक से अलंकृत-Best24news

On: April 30, 2022 2:49 AM
Follow Us:

रेवाडी: गांव जोनावास निवासी एवं साउथ रेंज पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में तैनात इंस्पेक्टर रविद्र सिंह को राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति द्वारा प्रदत्त पुलिस पदक से अलंकृत किया गया है।

:किसान सहायकों को दिया प्रशिक्षण, ऐसे ले मिट्टी के नमूने-Best24news

उन्हें यह पदक पंचकुला स्थित इंद्रधनुष आडिटोरियम में आयोजित अलंकरण समारोह में प्रदान किया गया। पुलिस पदक से सम्मानित होने पर क्षेत्र के लोगों में खुशी है और इंस्पेक्टर रविद्र को बधाई दी है।

Rewari: दो छात्राओं को मिली आत्मरक्षा प्र​शिक्षण में वहाइट बेल्ट-Best24news
गांव जोनावास निवासी रविद्र सिंह वर्ष 1989 में सिपाही पद पर पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे। उनकी मेहनत व सराहनीय सेवाओं के लिए वर्ष 1994 में लिपिक संवर्ग में दर्ज हुए। इसी संवर्ग में उन्होंने उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए। पुलिस विभाग में तीस वर्षों के सेवा के कारण उन्हें 55 प्रशंसा पत्र मिल चुके है। विभाग की विभिन्न इकाइयों में तैनाती के कारण इनकी कार्यशैली को काफी सराहा गया।
CM फ्लाइंग की रैड :2 गोदामों से 1650 क्विंटल सरसों बरामद, 1.66 लाख का जुर्माना ठोका
वर्ष 2020 में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह में उन्हें सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया था। सम्मानित होने पर पुलिस के अधिकारियों व गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई दी है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now