धारूहेड़ा में ट्यूशन गया लापता हुआ मासूम, अपहरण का मामला दर्ज

On: December 29, 2023 2:09 PM
Follow Us:

धारूहेड़ा: यहां की सैनी कॉलोनी से करीब 9 साल का बच्चा ट्यूशन जाने के बाद अचानक लापता हो गया। बच्चे के गायब होने से धारूहेड़ा में अफरा तफरी मच गई। पुलिस अपहरण के आरोपम केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है वही सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बच्चों की तलाश की जा रही है ।Rawari: औद्योगिक क्षेत्र व गांवो में बिजली आपूर्ति बदं रहेगी 31 को

सेक्टर छह पुलिस के अनुसार मूल रूप से बिहार के जिला आरा की गांव मांझी निवासी अनीश कुमार सैनी कॉलोनी में दीपक यादव के मकान पर किराए पर रह रहा है। उसके दो बेटियां और एक बेटा प्रीतम कुमार है। प्रीतम एक स्कूल में तीसरी  का छात्र है। अनीश ने बताया कि उसका बेटा प्रीतम 28 दिसंबर को घर से पड़ोस में ट्यूशन के लिए निकला था। लेकिन समय पर घर नहीं आया।एसडीएम कोसली के आदेश हुए हवाई, जांच के लिए नहीं पहुंच रहे अधिकारी

देर शाम तक जब आने के बाद उसकी तलाश की गई। पूछताछ के दौरान पता चला कि वह घर से निकलने के बाद ट्यूशन के लिए पहुंचा ही नहीं। ऐसी अनीष ने अपने स्तर पर बच्चे की तलाश की लेकिन अभी सुराग नहीं मिल पाया है ।

मामला दर्ज कर जांच शुरू: बच्चे के नहीं मिलने पर पिता ने इसकी सूचना सेक्टर 6 पुलिस को दी। पुलिस ने बच्चे की अपहरण आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू करती है। फिलहाल एसपी दीपक सहारण के निर्देश सीआइए टीम तलाशने में लगी हुई है। टीम ने कई घरो के सीसीटीवी खंगाले है लेकिन सुराग नहीं लग पाया है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now