Indian Railways: हरियाणा के रेवाड़ी से गुजरने वाली ये ट्रेनें हुई रद्द

On: August 25, 2025 10:16 AM
Follow Us:

रेलवे में यात्रा करने वालोंं के लिए जरूरी सूचना है। हरियाणा के रेवाड़ी से गुजरने वाली 8 ट्रेनें रद्द रहेंगी। इतना ही नहीं तीन ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किए जाएंगे।Indian Railways

बता दे कि जयपुर मंडल के फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी रेलखंड के बीच अटेली, काठूवास और कुंड स्टेशन पर दोहरीकरण कार्य किया जा रहा है। इसी के चलते रेवाड़ी से गुजरने वाली 8 ट्रेनें रद्द कर दिया गया है।Indian Railways

इन ट्रेनों के बदले रूट Indian Railways

चंडीगढ़-बांद्रा टर्मिनस ट्रेन 27 अगस्त को चंडीगढ़ से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन निर्धारित मार्ग रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा की जगह परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-अलवर-जयपुर-फुलेरा होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में अलवर, बांदीकुई, गांधीनगर जयपुर व जयपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। Indian Railways

 

दिल्ली-जैसलमेर ट्रेन 27 अगस्त तक दिल्ली से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-अलवर-जयपुर-फुलेरा होकर संचालित होगी। खैरथल, अलवर, बांदीकुई, दौसा, गांधीनगर जयपुर एवं जयपुर स्टेशनों पर रुकेगी।

जैसलमेर-दिल्ली ट्रेन 27 अगस्त तक जैसलमेर से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन निर्धारित मार्ग फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी की जगह परिवर्तित मार्ग फुलेरा-जयपुर-अलवर-रेवाड़ी होकर संचालित होगी। जयपुर, गांधीनगर जयपुर, दौसा, बांदीकुई, अलवर एवं खैरथल स्टेशन पर रुकेगी।

ये ट्रेने हुई रद्द Indian Railways

  • फुलेरा-रेवाड़ी-फुलेरा एक्सप्रेस ट्रेन 28 अगस्त तक
  • भिवानी-ढेहर-भिवानी का बालाजी एक्सप्रेस ट्रेन 27 अगस्त तक
  • रेवाड़ी-फुलेरा-रेवाड़ी एक्सप्रेस ट्रेन 27 अगस्त तक
  • रेवाड़ी-मदार-रेवाड़ी एक्सप्रेस 27 अगस्त तक

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now