Indian Railways: भारत और पाकिस्तान के बीच हाल ही में जो तनाव बढ़ा है उसका असर अब आम जनजीवन पर भी दिखने लगा है। खासतौर पर सीमावर्ती इलाकों में लोग डरे हुए हैं और सरकार ने सुरक्षा के लिए कई सख्त कदम उठाए हैं। पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन और मिसाइल हमले की कोशिशों के बाद भारत ने उच्च सतर्कता लागू कर दी है। इसके चलते रेलवे जैसे बड़े संस्थानों को भी अपनी सेवाओं में बदलाव करने पड़े हैं।
ये ट्रेनें की गईं रद्द: बता दे कि तनाव के चलते रेलवे ने एक बड़ा फैसला लिया है। रेलवे ने 20 ट्रेनों के संचालन पर रोक लगा दी है। ये ट्रेनें अम्बाला से जम्मू, अमृतसर और वैष्णो देवी कटरा जैसे धार्मिक और सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों के लिए जा रही थीं।Indian Railways
रेलवे के अनुसार यह फैसला पूरी तरह सुरक्षा कारणों से लिया गया है। यात्रियों को किसी भी तरह के खतरे से बचाने के लिए यह कदम उठाया गया है। रेलवे द्वारा जारी की गई सूची में बताया है कि कुछ ट्रेनें पूरी तरह रद्द कर दी गई हैं जबकि कुछ को बीच रास्ते में ही रोक दिया गया है। इन ट्रेनों को सुरक्षा की दृष्टि से अस्थाई रूप से बंद किया गया है।Indian Railways
इसका मुख्य उद्देश्य किसी भी अप्रत्याशित घटना को रोकना और यात्रियों की जानमाल की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। अम्बाला रेल डिवीजन की ओर से यह आदेश जारी किया गया है कि अब जम्मू, अमृतसर और चंडीगढ़ की ओर जाने वाली सभी कोचिंग ट्रेनों को कुरुक्षेत्र स्टेशन पर ही रोका जाएगा। जब तक हालात सामान्य नहीं हो जाते तब तक यह व्यवस्था लागू रहेगी।
रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं और रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट से ही जानकारी प्राप्त करें। जिला प्रशासन की ओर से भी लोगों को सावधानी बरतने को कहा गया है। प्रशासन ने साफ तौर पर कहा है कि लोग किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। केवल सरकारी और अधिकृत स्रोतों से ही जानकारी प्राप्त करें।

















