Indian Railways: जींद-कुरुक्षेत्र ट्रेन के समय में बदलाव, सुबह की यात्रा अब एक घंटे लेट, यात्रियों को मिली राहत

On: October 6, 2025 2:00 PM
Follow Us:
Indian Railways: जींद-कुरुक्षेत्र ट्रेन के समय में बदलाव, सुबह की यात्रा अब एक घंटे लेट, यात्रियों को मिली राहत

Indian Railways: रेलयात्रियों के लिए अहम खबर है। धर्मनगरी कुरुक्षेत्र से जींद रूट पर चलने वाली ट्रेनों के संचालन समय में बदलाव कर दिया गया है। यह फैसला उदयपुर सिटी-चंडीगढ़-उदयपुर सिटी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को ध्यान में रखकर लिया गया है।

समय में बदलाव

ट्रेन नंबर 54038, जो पहले जींद से सुबह 04.10 बजे रवाना होकर 07.20 बजे कुरुक्षेत्र पहुंचती थी, अब 6 अक्टूबर से सुबह 05.25 बजे जींद से रवाना होकर 08.50 बजे कुरुक्षेत्र जंक्शन पहुंचेगी। इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 54037, जो पहले 07.45 बजे कुरुक्षेत्र से रवाना होकर 11.20 बजे जींद पहुंचती थी, अब सुबह 09.20 बजे रवाना होकर दोपहर 12.10 बजे जींद पहुंचेगी।

रूट और स्टेशनों की जानकारी

जींद जंक्शन से रवाना होने वाली ट्रेन बरसोला, उचाना, घसो, नरवाना, गुरथली, कलायत, सुजूमा, कुतुबपुर, कैथल, ग्योंग, टीक, पिहोवा, पिंडारसी और थानेसर के रास्ते कुरुक्षेत्र का सफर तय करेगी। कुल मिलाकर संचालन समय में लगभग एक घंटे का बदलाव किया गया है।

यात्रियों को मिलेगी सुविधा

समय में बदलाव से अब सुबह जल्दी सफर करने वाले यात्रियों को सुविधा होगी। पहले ट्रेन इतनी सुबह चलती थी कि ऑटो या रिक्शा मिलना मुश्किल होता था। अब एक घंटे बाद ट्रेन रवाना होगी, जिससे यात्रियों को अपने वाहन या ऑटो से स्टेशन तक आसानी से पहुंचने की सुविधा मिल सकेगी।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now