Indian News: हरियाणा राजस्थान के बीच चलेगी दो स्पेशल ट्रेन, रेलवे यात्रियों के लिए Good News, यहां पढें शेड्यूल

On: July 3, 2025 2:10 PM
Follow Us:

Indian News: खाटू श्याम प्रेमियों के लिए बडी खुशी की खबर है। श्रऋालुओं की सुविधा रेलवे स्पेशल ट्रेने चला रहा है। ये ट्रेने हरियाणा और राजस्थान के बीच 5 जुलाई से 2 स्पेशल ट्रेन चलेंगी। बता दे कि इन ट्रेनो खाटू श्याम जाने वाले श्रद्धालुओं को काफी फायदा मिलेगा।

बता दे हर साल बडी संख्या में लोग खाटू जाते है। बढती बीड व श्रऋालुओं की सुविधा के लिए ये स्पेशल ट्रेने चलाई गई है।

ये रहेगा शेड्यूल: Special Trains

उत्तर पश्विम रेलवे गाड़ी संख्या 09637, रेवाड़ी -रींगस स्पेशल रेलसेवा 5, 6,10, 12, 13, 19, 20, 21, 24, 26 और 27 जुलाई को रेवाड़ी से 11.45 बजे रवाना होकर 14.45 बजे रींगस पहुंचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09638 रींगस से 5, 6,10, 12, 13, 19, 20, 21, 24, 26 और 27 जुलाई को दोपहर बाद 3.05 बजे रवाना होकर शाम 6.20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी।

जानिए कहां कहां होगा ठहराव: रेलवे से मिली जानकारी के अनुसर रेलसेवा मार्ग में कुंड, काठूवास, अटेली, नारनौल, अमरपुर जोरासी, निजामपुर, डाबला, मांवडा,नीम का थाना, कावंट और श्रीमाधोपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

गाड़ी संख्या 09733, जयपुर-भिवानी स्पेशल रेलसेवा जुलाई माह में हर दिन जयपुर से सुबह 7 बजे रवाना होकर दोपहर 2.20 बजे भिवानी पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09734, भिवानी-जयपुर स्पेशल रेलसेवा जुलाई माह में हर दिन भिवानी से शाम 4.05 बजे रवाना होकर रात 11.25 बजे जयपुर पहुंचेगी।

यहां होगा ठहराव: बता दें कि इस ट्रेन का ढेहर का बालाजी, नींदर बैनाड, चौमू सामोद, गोविन्दगढ मलिकपुर, रींगस, श्रीमाधोपुर, कावंट, नीम का थाना, मांवडा, डाबला, निजामपुर, नारनौल, अटेली, कुंड, रेवाड़ी, कोसली, झाडली और चरखी दादरी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।Specual

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now