INDIA Alliance AAP vs Congress: INDIA गठबंधन से AAP का किनारा, कांग्रेस का तीखा पलटवार

On: July 19, 2025 9:13 PM
Follow Us:
INDIA गठबंधन से AAP का किनारा, कांग्रेस का तीखा पलटवार

INDIA Alliance AAP vs Congress: आम आदमी पार्टी (AAP) ने विपक्षी दलों के INDIA गठबंधन से औपचारिक तौर पर खुद को अलग कर लिया है। पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि AAP अब कांग्रेस-नेतृत्व वाले गठबंधन का हिस्सा नहीं है।

 

हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी का अन्य विपक्षी दलों—जैसे तृणमूल कांग्रेस (TMC), समाजवादी पार्टी (SP), झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) और द्रमुक (DMK)—के साथ समन्वय जारी रहेगा।

AAP के इस रुख के बाद कांग्रेस की ओर से तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। पार्टी नेता संदीप दीक्षित ने AAP पर हमला करते हुए कहा कि “हमने पहले ही AAP की मंशा पर सवाल उठाए थे।

उनका असली मकसद सत्ता का सुख भोगना है, न कि भाजपा के खिलाफ किसी भी गंभीर गठबंधन का समर्थन करना। वे केवल सुविधा के लिए INDIA गठबंधन में शामिल हुए थे।” उन्होंने यहां तक कहा कि AAP वही करती है जो भाजपा कहती है।INDIA Alliance AAP vs Congress

यह राजनीतिक टकराव ऐसे समय सामने आया है जब देश में विपक्षी (POLITICAL NEWS)एकजुटता को लेकर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। जहां एक ओर आम आदमी पार्टी खुद को ‘गठबंधन से बाहर लेकिन विपक्ष के साथ’ बताने की कोशिश कर रही है, वहीं कांग्रेस इसे अवसरवाद और रणनीतिक भ्रम बता रही है।

AAP की इस घोषणा ने विपक्षी खेमे में हलचल पैदा कर दी है और आगामी चुनावों से पहले INDIA गठबंधन की एकजुटता पर नए सिरे से प्रश्नचिह्न खड़े कर दिए हैं। अब यह देखना होगा कि अन्य सहयोगी दल इस घटनाक्रम पर क्या रुख अपनाते हैं और क्या INDIA गठबंधन एकजुट रह पाता है या इसमें और दरारें पड़ती हैं।

 

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now