National Games: 37वें नेशनल गेम्स गोवा में, रेवाडी से रूबिना व हरियाणा के 55 एथलीट खिलाड़ी दिखाएंगे दम

On: October 23, 2023 9:50 PM
Follow Us:

हरियाणा: 37वें नेशनल गेम्स का आयोजन गोवा में किया जाएगा। नेशनल गेम्स में एथलेटिक्स हरियाणा के 22 पुरुष और 33 महिला एथलीट सहित कुल 55 एथलीट खिलाड़ी 29 अक्टूबर से 3 नवम्बर तक अपनी बेहतरीन खेल प्रतिभा का प्रदर्शन दिखाएंगे। 37वें राष्ट्रीय खेलों का औपचारिक उद्घाटन 26 अक्टूबर को शाम 6:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।गृ​ह मंत्री अनिल विज गुस्से में, रेवाड़ी, गुरूग्राम सहित 13 जिलों के 372 पुलिस जांच अधिकारियों को किया निलंबित

एथलेटिक्स हरियाणा के महासचिव राजकुमार मिटान व सतबीर ने बताया कि नेशनल गेम्स गोवा में 55 एथलीट खिलाड़ी लेंगे और 5 टीम आफिसियल टीम के साथ नियुक्त किए गए हैं। पुरुष वर्ग में विक्रांत पांचाल फरीदाबाद 400 मीटर दौड़, कृष्ण कुमार भिवानी और सोमनाथ चौहान हिसार 800 मीटर दौड़,अमन चौधरी कुरुक्षेत्र एवं मनजीत रामेश्वर हिसार 1500 मीटर दौड़,अजय झज्जर 5000, गुरप्रीत अम्बाला 5000 और 10000 मीटर दौड़ में शामिल होंगें।

RAJKUAMR MITAN

हरीश भिवानी 10000 मीटर दौड़, गौरव रोहतक और जशनसिंह दूहन पंचकूला 400 मीटर हर्डल इवेंट, बालकिशन भिवानी और शंकर लाल भिवानी 3000 मीटर स्टेपल चेज इवेंट, निर्भय सिंह भिवानी, सचिन सुहाग रोहतक डिस्कस थ्रो,अजय कुमार पानीपत पोलवालट, इंद्रजीत सिंह भिवानी शाट पुट, अंजय कुमार सोनीपत, गौरव कुमार सोनीपत हैमर थ्रो, हरदीप भिवानी, संदीप कुमार सांगवान महेंद्रगढ़ 20 किलोमीटर रेस वाक और मोहित पानीपत डैकथलान इवेंट में भाग लेगा।

महिला वर्ग में नैंसी झज्जर और हिमाश्री झज्जर 100 मीटर दौड़ में, 200 मीटर दौड़ में निर्मला श्योराण झज्जर, हिमांशी मलिक रोहतक और किरण पहल सोनीपत 400 मीटर दौड़, पूजा रोहतक 800,1500 मीटर दौड़, भारती सोनीपत 5000 मीटर और 10000 मीटर दौड़, सोनिका भिवानी 10000 दौड़, नन्ही हिसार और सम्मी भिवानी 400 मीटर हर्डल इवेंट, प्रीति लांबा फरीदाबाद 3000 मीटर स्टेपल चेज इवेंट में भाग लेगेंHaryana: पटेल की जयंती पर यूनिटी के लिए दोडेगा रेवाड़ी सहित पूरा देश

पूजा फतेहाबाद और रूबीना यादव रेवाड़ी हाई जंप, मीमांसा दहिया करनाल और रेणु ग्रेवाल भिवानी ट्रिपल जंप, पोलवालट इवेंट में निधि करनाल और वंशिका घनघस भिवानी, मनप्रीत कौर अम्बाला और शिक्षा चरखी दादरी शाट पुट, श्वेता सिंह सोनीपत और सुनीता देवी भिवानी डिस्कस थ्रो, रेणु सोनीपत हैमर थ्रो, प्रियंका सिंह चरखी दादरी और शिल्पा रानी जींद जेवलिन थ्रो, ज्योति भिवानी और मोनिका झज्जर 20 किलोमीटर रेस वाक इवेंट में भाग लेगी।बडे बडे पुतले बनाने की लगी होड, पंचकूला में 171 फीट का तो जानिए रेवाड़ी में कितना बडा होगा पूतला

पूजा चरखी दादरी और तनू हिसार हैपटाथलान इवेंट में,मोहित कुमार सोनीपत, परवीन कुमार सोनीपत, सुमित चहल जींद, कपिल रायका सोनीपत और लक्ष्यद्वीप हिसार 4 गुणा 400 मीटर रिले दौड़ में भाग लेकर हरियाणा राज्य का नाम रौशन करने का कार्य करेंगे।

नेशनल गेम्स में हरियाणा की टीम में टीम कोच एवं मैनेजर जितेंद्र बांगर पंचकूला, जसवंत सिवाच जींद, बीरबल दूहन जींद, विकास गहलावत सोनीपत और रिंकू सांगवान हिसार को नियुक्त किया गया है।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now