Haryana Murder News: रेवाड़ी में 50 हजार के लिए भांजे ने मामा को उतार दिया मौत के घाट

On: February 9, 2026 5:10 PM
Follow Us:
MURDER

Haryana Murder News: हरियाणा के रेवाड़ी जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है, जहां पैसों के विवाद में एक भांजे ने अपने ही मामा की पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोप है कि कोविड काल के दौरान भांजे ने मामा के बैंक खाते में 50 हजार रुपये जमा कराए थे, जिसे लेकर लंबे समय से दोनों के बीच विवाद चल रहा था। यह विवाद रविवार रात उस समय हिंसक हो गया, जब भांजा अपने साथियों के साथ मामा के घर पहुंचा और मारपीट की।

मृतक की पहचान रेवाड़ी जिले के गांव बव्वा निवासी 44 वर्षीय परशुराम के रूप में हुई है। परशुराम गुरुग्राम की एक निजी कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत थे और अपने परिवार के साथ गुरुग्राम में ही रहते थे। जानकारी के अनुसार परशुराम अपने परिवार के साथ रविवार को बव्वा गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। शादी के बाद वह अपने पैतृक घर पर रुके हुए थे। इसी दौरान उनका भांजा रोहित, जो गुरुग्राम के दखौरा गांव का निवासी बताया जा रहा है, वहां पहुंच गया।

परिजनों के अनुसार रोहित लॉकडाउन के समय अपने मामा परशुराम के खाते में 50 हजार रुपये जमा कराने का दावा कर रहा था। रोहित का कहना था कि यह रकम सामान देने के एवज में दी गई थी, जबकि परशुराम इस देनदारी से इनकार करते रहे। परिजनों का कहना है कि परशुराम ने कभी रोहित से पैसे नहीं मांगे थे और न ही किसी तरह का लेन-देन तय हुआ था। यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वास्तव में दोनों के बीच कितनी रकम का लेन-देन था।

भांजे ने की मारपीट: रविवार रात विवाद बढ़ने पर रोहित अपने कुछ साथियों के साथ परशुराम के घर पहुंचा और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि मारपीट के दौरान रोहित ने परशुराम को जोर से धक्का दे दिया, जिससे वह सीढ़ियों पर गिर पड़े और उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। इसके बाद आरोपी अपने साथियों के साथ मौके से फरार हो गया। परिजन घायल परशुराम को तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

वीडियों हुआ वायरल’ बता दे कि घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें भांजा मृतक के परिवार को धमकी देता हुआ नजर आ रहा है। मामले में कोसली थाना पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर भांजे रोहित और उसकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now