Haryana: हरियाणा के इस जिले में अवैध अतिक्रमण ध्वस्त, प्रशासन के बुलडोजर एक्शन से इलाके में मचा हड़कंप

On: June 19, 2025 1:28 PM
Follow Us:
Illegal encroachment demolished in this district of Haryana

Haryana: हरियाणा के गुरुग्राम नगर निगम ने खांडसा रोड पर इन्फोर्समेंट टीम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया। टीम ने कार्रवाई के दौरान 150 से अधिक दुकानों और मकानों के आगे बने अवैध शेड और रैंप हटाए। यह कार्रवाई बाइपास स्थित बीकानेर चौक से मोहम्मदपुर झाड़सा तक की सड़क पर की गई।

जीरो टॉलरेंस नीति के तहत चलाया अभियान 

अधिकारियों ने बताया कि अतिक्रमण के खिलाफ यह अभियान जीरो टॉलरेंस नीति के तहत चलाया जा रहा है। इस दौरान बडी संख्या में जीएमडीए अधिकारियों सहित एमसीजी के भी अधिकारी मौजूद रहे। कार्रवाई के दौरान बडी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहा।

आपको बता दें कि हाल के दिनों नोडल अधिकारी आरएस बाथ जिले के विभिन्न विभागों के साथ संयुक्त रूप से प्रवर्तन अभियान चला रहे हैं। जिसमें प्रमुख रूप से शीतला माता रोड, खांडसा मंडी रोड, राजिंदरा पार्क रोड पर एमसीजी व जीएमडीए टीम द्वारा संयुक्त कारवाई कर अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान मौके पर बडी संख्या मेंपुलिस बल भी मौजूद रहा।

पहले ही दी थी चेतावनी

जानकारी के अनुसार इससे पूर्व अतिक्रमण क्षेत्र का अधिकारियों द्वारा दौरा किया गया था। इस दौरान अतिक्रमणकारियों को समझा गया फिर घोषणा भी कराई गई। जिसके बाद कुछ शेड व अतिक्रमण हटा लिया। जबकि 150 से ज्यादा दुकानों के आगे किए गए अतिक्रमण नही हटाए गए। इसे लेकर नोडल अधिकारी ने कर्मचारियों व जेसीबी के माध्यम से दुकानों के आगे टीन शेड व रैंप हटावा दिए गए। विभाग की इस कार्रवाई से बाजार में हडकंप व उहापोह की स्थिति देखी गई।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now