आईआईटियन बाबा ने रचाई शादीआईआईटियन बाबा ने रचाई शादी

IITian Baba marriage: झज्जर के रहने वाले आईआईटियन बाबा जो की महाकुंभ मेले से फेमस हुए थे, एक बार फिर से सुर्खियों में बने हुए हैं। आईआईटियन बाबा ने शादी रचा ली है। हाल ही में इसका खुलासा हुआ कि उन्होंने फरवरी 2026 में कर्नाटक के एक इंजीनियर से शादी कर ली। दोनों सुर्खियों में तब आए जब आईआईटियन बाबा अभय सिंह अपने पिता से मिलने उनके चेंबर में गए थे।

उन्होंने बताया कि उन्होंने हिमाचल प्रदेश के एक मंदिर में रीति रिवाज के साथ विवाह किया है इसके बाद उन्होंने 19 फरवरी को कोर्ट मैरिज किया है।

झज्जर जाने के बाद परिवार और स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया इसके बाद अभय सिंह अपनी पत्नी प्रीतिका के साथ पैतृक गांव पहुंचे जहां हिंदू रीति रिवाज से उनका स्वागत किया गया। गांव जाने के बाद दंपती ने सबसे पहले भगवान का आशीर्वाद लिया और सुख समृद्धि की कामना की।

इस दौरान हरियाणा के स्थानीय परंपराओं को भी निभाया गया। इसके बाद दोनों ने माता-पिता और बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। घर वालों ने नई नवेली दुल्हन रितिका का स्वागत किया।

जानिए कौन है प्रीतिका

अभय सिंह की पत्नी प्रीतिका कर्नाटक की रहने वाली है और वह भी एक इंजीनियर है। उन्होंने बताया कि 1 साल पहले उनकी मुलाक़ात अभय सिंह से हुई और उन्हें अभय सिंह का स्वभाव बहुत अच्छा लगा इसके बाद वह उनसे शादी करने का निर्णय ली। वह अपने सास ससुर से मिलने झज्जर गई हुई थी जहां उन्होंने बताया कि वह सनातन यूनिवर्सिटी बनाना चाहते हैं।

Also Read:Rewari News: चंडीगढ़ ग्रेनेड ब्लास्ट के दो मुख्य आरोपी रेवाड़ी से गिरफ्तार, अभी तक 7आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी

आईआईटियन बाबा महाकुंभ मेले से फेमस हुए थे। उनका जन्म हरियाणा के झज्जर जिले में हुआ था और उन्होंने अपने शुरुआती पढ़ाई हरियाणा से ही पूरी की इसके बाद 2008 में उन्होंने आईआईटी के लिए आईआईटी मुंबई में एडमिशन लिया। इसके बाद वह नौकरी करने लगे लेकिन लॉकडाउन में वह अपनी नौकरी छोड़कर वैराग्य जीवन में चले गए। उनके पिता वकील है और मां हाउसवाइफ है। महाकुंभ मेले से ईट बाबा को पहचान मिली।

Also Read:Haryana weather news: एक्टिव हुआ नया पश्चिमी विक्षोभ,आज रेवाड़ी गुरुग्राम सहित इन जिलों में आंधी तूफान के साथ होगी झमाझम बारिश

By Best24News

Harsh Chauhan - Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

BREAKING NEWS
Latest News • Haryana News • Rewari News • Dharuhera Updates • Breaking News • Local News • Weather Alert • Crime News •