IGU Convocation: न जलेगी, न फटेगी, जानिए किस कागज की बनी है ​डिग्री

On: April 24, 2023 5:18 PM
Follow Us:

IGU Convocation: इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर में 25 अप्रैल को दूसरा दीक्षांत समारोह आयोजित किया जाएगा। जिसमें राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बंडारू दत्तात्रेय मुख्य अतिथि होंगे। समारोह में लगभग 700 डिग्री और 215 गोल्ड मेडल दिए जाएंगे।NGT: साहबी झील से 8 अप्रैल को लिए पानी के सैंपल फेल, जानिए अब क्या होगा?

जानिए खासियत: इन डिग्रियों की प्रमुख विशेषता इनमें निहित सुरक्षा विशेषताएं रहेंगी। डिग्री के लिए प्रयुक्त कागज पूर्ण रूप से वाटरप्रूफ रहेगा और नॉन टीअरेबल अर्थात न फटने वाला होगा। प्रिंटिंग के लिए मल्टी कलर स्याही का इस्तेमाल किया जा रहा है, जो इरेजर प्रोटेक्टेड अर्थात न मिटने वाली रहेगी।भारतीयों को निकालने के लिए एयरफोर्स के 2 प्लेन पहुंचे सुडान, PM Modi ने ली मिटिंग

अतिरिक्त इसके वाटर मार्क में विश्वविद्यालय का लोगो रहेगा और यह डिग्री एंटी कॉपी फीचर से युक्त रहेगी अर्थात इनका डुप्लीकेट बनाया जाना संभव नहीं होगा। अल्फान्यूमैरिक क्यूआर कोड में विद्यार्थी का पूरा डाटा कोडिंग रूप में उपलब्ध रहेगा। डिग्री में लिखा जाने वाला विश्वविद्यालय का नाम भी पारदर्शी सुरक्षा विशेषता से युक्त होगा।

भारतीयों को निकालने के लिए एयरफोर्स के 2 प्लेन पहुंचे सुडान, PM Modi ने ली मिटिंग
जानिए किनको मिलेगी डिग्री: बार वर्ष 2022 में पास आउट होने वाले नियमित विद्यार्थियों ( रि-अपीयर वाले शामिल नहीं) को डिग्री दी जा रही हैं जबकि वर्ष 2015 से लेकर अगले 6 बैच के विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल दिए जाएंगे

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now