Home Haryana News Haryana News: बिजली बिल नहीं भरा तो होगी सख्ती! डिफॉल्टरों पर सरकार...

Haryana News: बिजली बिल नहीं भरा तो होगी सख्ती! डिफॉल्टरों पर सरकार का शिकंजा, सरकार ने बनाया नया प्लान

Haryana News: हरियाणा में बिजली बिल नहीं भरने वालों पर सरकार के द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है। राज्य के डिफाल्टर उपभोक्ताओं पर लगभग 8200 करोड़ रुपए का बिजली बिल बकाया है ऐसे में सरकार के द्वारा इन सभी से बिजली बिल वसूलने की तैयारी कर ली गई है।

सरकार के द्वारा स्पष्ट शब्दों में कहा गया है कि किसी भी हाल में बिजली बिल की राशि वसूली जाएगी। जो लोग बिजली बिल नहीं नहीं भरा रहे हैं उनके ऊपर सख्त कार्रवाई होगी।

ऊर्जा मंत्री ने जारी किया सख्त निर्देश

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि स्थायी रूप से कटे बिजली कनेक्शनों वाले उपभोक्ताओं को 15 दिनों के भीतर नोटिस जारी किए जाएं।सरकार भूमि वसूली अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए बकायेदारों से राशि वसूलने की प्रक्रिया को तेज कर रही है।

हर हाल में वसूली जाएगी बिजली बिल की राशि

इसके लिए विभिन्न सरकारी विभागों के साथ समन्वय स्थापित किया जा रहा है ताकि वसूली अभियान को प्रभावी बनाया जा सके। जिन उपभोक्ताओं पर बिजली चोरी के मामले दर्ज हैं, उन्हें भी एक बार फिर नोटिस जारी कर बकाया राशि जमा कराने का अवसर दिया जाएगा।

ऊर्जा मंत्री ने गर्मी के मौसम को देखते हुए बिजली आपूर्ति व्यवस्था को लेकर भी सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में अनावश्यक बिजली कटौती नहीं होनी चाहिए और उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। शहरी क्षेत्रों में खराब ट्रांसफार्मर को अधिकतम दो घंटे और ग्रामीण इलाकों में चार घंटे के भीतर बदलना अनिवार्य किया गया है।

इसके लिए प्रत्येक उप-मंडल में ट्रांसफार्मर बैंक और मोबाइल ट्रॉली की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। साथ ही, बिजली आपूर्ति से जुड़ा दैनिक डेटा नियमित रूप से मंत्री कार्यालय को भेजने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे निगरानी प्रणाली को मजबूत किया जा सके।

बिजली आपूर्ति में बाधा न आए, इसके लिए 11 केवी और 33 केवी फीडरों के आसपास पेड़ों की समय पर छंटाई करने के निर्देश भी दिए गए हैं। विशेषकर आंधी और बारिश के मौसम में यह कदम बिजली व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में मदद करेगा। तकनीकी कर्मचारियों को सुरक्षा किट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने और सभी सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।
Exit mobile version