IAS Transfer: एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल, 31 IAS और 18 IPS अधिकारियों का तबादला

On: January 5, 2026 8:37 PM
Follow Us:

IAS Transfer: साल 2026 की शुरुआत के साथ ही केंद्र सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा कदम उठाया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने AGMUT कैडर से जुड़े अधिकारियों के व्यापक तबादले और नई तैनातियों के आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल के तहत कुल 31 IAS और 18 IPS अधिकारियों को इधर-उधर किया गया है। गृह मंत्रालय की ओर से जारी आदेशों के अनुसार सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।IAS Transfer:

image

यह प्रशासनिक बदलाव AGMUT कैडर के अहम क्षेत्रों में किया गया है, जिनमें दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम, पुदुचेरी, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह और चंडीगढ़ जैसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक क्षेत्र शामिल हैं। इन क्षेत्रों में लंबे समय से लंबित प्रशासनिक जरूरतों और कार्यक्षमता को ध्यान में रखते हुए यह फेरबदल किया गया है।IAS Transfer:

image 2

AGMUT कैडर देश के सबसे महत्वपूर्ण और चुनौतीपूर्ण कैडरों में से एक माना जाता है, क्योंकि इसमें केंद्र शासित प्रदेशों के साथ-साथ सीमावर्ती और संवेदनशील राज्य शामिल हैं। ऐसे में यहां अधिकारियों के तबादले को सामान्य प्रक्रिया से अलग अहम प्रशासनिक निर्णय माना जाता है। जानकारों का कहना है कि यह फेरबदल आगामी समय में प्रशासनिक कामकाज की रफ्तार बढ़ाने और नीति क्रियान्वयन को प्रभावी बनाने में मदद करेगा।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now