Home Haryana News Haryana News: मै रबड़ की मोहर नही, चेयरमैन ने DC को फैक...

Haryana News: मै रबड़ की मोहर नही, चेयरमैन ने DC को फैक दिया था इस्तीफा

मै रबड़ की मोहर नही, चेयरमैन ने डीसी को फैक दिया था इस्तीफा

Haryana News: नगरपालिका धारूहेड़ा में चौथी बार के कार्यकाल के लिए कल यानि 13 मई मतगणना होगी। एक बार फिर चुनाव परिणामों से पहले धारूहेड़ा नगरपालिका का पुराना राजनीतिक इतिहास चर्चा में आ गया है। हरियाणा की पहली नगरपालिका के रूप में स्थापित धारूहेड़ा शुरू से ही अलग पहचान रखता है।

“रबड़ की मोहर” नहीं हैं, जिसे जब चाहे इस्तेमाल कर लिया जाए

करीब ढाई वर्ष तक चेयरमैन रहने के बाद उन्होंने अवैध कॉलोनियों को नियमित करने के मुद्दे पर उपायुक्त को त्यागपत्र सौंप दिया था। बताया जाता है कि वह उन कॉलोनियों को नियमित करने के पक्ष में नहीं थे जहां वास्तविक बसावट नहीं थी।

लगातार दबाव बनाए जाने के बाद उन्होंने साफ शब्दों में कहा था कि वह “रबड़ की मोहर” नहीं हैं, जिसे जब चाहे इस्तेमाल कर लिया जाए। उनकी इसी साफ छवि और सिद्धांतवादी सोच के कारण लोग आज भी उन्हें सम्मान के साथ याद करते हैं।

 

बता दे कि ग्राम पंचायत से नगरपालिका बनने के बाद यहां एक ही कार्यकाल में तीन चेयरमैन बनने का रिकॉर्ड बना, जिसकी चर्चा आज भी राजनीतिक गलियारों में होती है। खास बात यह रही कि पहले चेयरमैन पवन राव की ईमानदारी और दबंग छवि को लोग आज भी मिसाल के तौर पर याद करते हैं। हालांकि उनका निधन हो चुका है लेकिन उनकी ईमानदारी व दबगंता को आज भी लोग याद करते है।

साल 2008 में ग्राम पंचायत से धारूहेड़ा नगरपालिका का गठन किया गया था। उस समय पवन राव पहले चेयरमैन बने थे। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने विकास कार्यों के साथ-साथ सामाजिक भाईचारे को भी प्राथमिकता दी।

13 मई को होगी मतगणना: नगर निकाय चुनावों के चलते 18 वार्डों के पार्षद व चेयरमैन के लिए 13 मई को मतगणना राजकीय महाविद्यालय खरखडा में होनी है।Haryana News
बता दे 18 वार्डो के लिए 62 प्रत्याशी तथा चेयरमैन के लिए 6 प्रत्याशी मैदान में है। पिछले साल चेयरमैन के लिए 12 प्रत्याशी तथा वार्ड के लिए 85 मैदान में थे।

पिछली बार से कम हुआ मतदान: पिछले बार 2020 में 22018 मतदाता थे जिसमे 16245 ने मतदान किया। इस बार 2026 में 24557 मतदाता है जिसमें 17780 ने मतदान किया। पिछली बार धारूहेड़ा में 73.38 फीसदी मतदान हुआ था जबकि इस बार 10 मई 2026 को 72.40 फीसदी मतदान हुआ। मतगणना सुबह 8 बजे शुरू होगी तथा कंप्यूटरीकृत होगी।

Harsh Chauhan - Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।
Exit mobile version