Rewari: बेसहारा पशुओं को पकडने को लेकर भारी गोलमाल, जिम्मेदार कौन ?

On: October 22, 2023 10:44 AM
Follow Us:

सिर्फ कागजों में चल रहा है बेहसहारा पशु पकडने का अभियान
सीएम के आने पर पकडे गए थे बेसहारा पशु, तीन माह से अभियाान टॉय टॉय फि

रेवाड़ी: नगर पालिका द्वारा बेसहारा गोवंश से धारूहेड़ा को मुक्त करने के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, मगर हकीकत इससे कोसो दूर है। अभी भी कस्बे में बेसहारा पशु लोगों के लिए परेशानी बन कर सड़क पर घूम रहे हैं। सेक्टर चार व सोहना रोड पर बेथाह बेसहारा पशु घूम रहे है।Rewari: कांग्रेस ओबीसी धारूहेडा ब्लॉक के अध्यक्ष बने धीरज यादव

आये दिन हो रहे हादसे: सीएम मनोहर लाल के धारूहेड़ा आने से पहले आनन फानन में पशु पकड़ने के लिए नपा की ओर से एक एजेसी का कार्य सौंपा था। तीन माह से एक भी पशु नही पकडे गए है। बेसहारा पशु लोगों की जान के लिए आफत बने हुए हैं। दूसरी ओर नपा की ओर से कागजों में गोवंश सहित व अन्य पशुओं को पकड़ने के दावे किए जाते है, लेकिन सड़कों पर घूम रहे बेसहारा पशु निगम की पोल खोलते नजर आ रहे हैं।

NARENDER YADAV PRD RWA DHRसेक्टर चार में पिछले तीन चार माह से बडी संख्या में बेसहारा पशु घूम रहे है। बेसहरा पशु सेक्टरवासियों के लिए परेशानी बने हुए है।
नरेद्र यादव, आरडब्लूए प्रधान
………….
HAWA SINGHसेक्टर में दिनभर बेसहारा पशु धूम रहे है। कई बार नपा अधिकारियों को बताया जा चुका है, कोई सुनवाई नहीं की जा रही है।
हवा सिंह, सेक्टर चार
…………..

rohit gosalaपिछले तीन माह से गोशाला में धारूहेड़ा से एक भी गोंवश नहीं आया है। कुछ पशु तीन माह पहले यहां पर लाए गए थे।
रोहित यादव, गोशाला प्रधान
……..

5 AJAY JANGADA
बेसहारा पशुओं को पकडने का टैंडर दिया हुआ है। नपा में बैठक आयोजित कर एजेंसी से पूछा जाएगी कि वह क्यों पशु नहीं पकड रहा है।
अजय जांगडा, उपचेयरमन धारूहेड़ा

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now