Rain Alert: हरियाणा समेत अन्य राज्यों में अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम ? देखें मौसम अपडेट

On: June 20, 2025 2:33 PM
Follow Us:
How will the weather be in Haryana and other states in the next 2 days See weather update
Rain Alert:   आज दक्षिण-पश्चिम मानसून आगे बढ़कर सम्पूर्ण बिहार और सम्पूर्ण पूर्वी उत्तर प्रदेश, सम्पूर्ण मध्य प्रदेश को कवर कर लिया है।
साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ भागों, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कई भागों तथा लद्दाख के कुछ भागों तक पहुंच गया है।
मानसून की उत्तरी सीमा (Northern Limit of Monsoon) अब निम्न स्थानों से होकर गुजर रही है: Rain Alert
25.0°N/60.0°E, 25.0°N/65.0°E, 25.5°N/70.0°E, जयपुर, आगरा, रामपुर, देहरादून, शिमला, मनाली और 33.5°N/79.0°E।
आने वाले 2 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के उत्तर अरब सागर के शेष भागों, राजस्थान के कुछ और भागों, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शेष भागों, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद के कुछ भागों तथा लद्दाख के कुछ और भागों में आगे बढ़ने के अनुकूल स्थितियाँ बनी हुई हैं।Rain Alert
इसके साथ ही, अगले 2 दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ भागों में भी मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल होती जा रही हैं।Rain Alert
क्योंकि पूर्वोत्तर झारखंड और आसपास के क्षेत्र में बना गहरा निम्न दबाव का क्षेत्र अब कमजोर होकर एक सामान्य निम्न दबाव के क्षेत्र में बदल गया है। यह प्रणाली धीरे-धीरे उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगी और अगले 24 घंटों में धीरे-धीरे और कमजोर हो सकती है। लेकिन कल इस सिस्टम से पूर्वी यूपी, बुंदेलखंड, बिहार, पूर्वी मध्यप्रदेश, दक्षिण राजस्थान में इस सिस्टम से मध्यम से भारी बारिश होगी।
वहीं कल के बाद पश्चिम उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, पूर्वी राजस्थान में 23 जून से बरसात बढ़ेगी। अनेकों इलाको में हल्की से मध्यम बारिश होगी, कुछ जगह भारी बारिश भी संभव है। इसी के साथ इन इलाको में इस समय मॉनसून की धमाकेदार दस्तक हो जाएगी।Rain Alert
पश्चिमी राजस्थान में फिलहाल बरसात की संभावना नहीं है। लेकिन 25 जून से पश्चिमी राजस्थान में बरसात बढ़ेगी, जो मॉनसून की इंट्री उत्तर और पश्चिमी राजस्थान में कर देगा।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now