Weather Update : हरियाणा-पंजाब और राजस्थान समेत देशभर में आज कैसा रहेगा मौसम, यहां देखें IMD का पूर्वानुमान

On: June 6, 2025 6:17 AM
Follow Us:
Weather Update

Weather Update : देशभर के विभिन्न राज्यों में मौसम का मिजाज बदला हुआ हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश पर एक सिस्टम सक्रिय है, जिसके चलते 6 जून से मौसम शुष्क हो जाएगा। इससे लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ सकता है।

जानकारी के अनुसार 11 जून से मॉनसून के रफ्तार पकड़ने की उम्मीद है। दरअसल, 26 मई के बाद से मॉनसून आगे नहीं बढ़ा है। ऐसे में अब मॉनसून के 11 से 12 जून के बीच एक बार फिर रफ्तार पकड़ने की उम्मीद है। आइये जानिए आज देशभर में कैसा मौसम रहेगा।

दिल्ली में आज का मौसम :
दिल्ली में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। IMD के मुताबिक, शुक्रवार (6 जून) से राजधानी दिल्ली के लोगों को गर्म और शुष्क मौसम का सामना करना पड़ेगा। यह आगामी कुछ दिनों तक जारी रह सकता है। IMD के मुताबिक, 6 से 10 जून तक आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। इसके बाद 7 से 10 जून तक तेज हवाएं चलेंगी।

NCR में आज का मौसम :
मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक गर्मी परेशान करेगी। उधर, हरियाणा और उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ऊपर एक सिस्टम सक्रिय है, जिससे मौसम शुष्क रहेगा। कुल मिलाकर NCR के जिले के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

हरियाणा में आज का मौसम:
मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में शुक्रवार (6 जून) से मौसम का मिजाज बदलेगा। राज्य में मौसम की बात करें तो गुरुवार को हवाओं का रुख पश्चिमी से पूर्वी रहा। IMD ने 6 से 10 जून तक मौसम खुश्क रहने का पूर्वानुमान लगाया है। इसके चलते तापमान बढ़ जाएगा और लोगों को भीषण गर्मी झेलनी पड़ेगी।

पंजाब में आज का मौसम :
पंजाब पर एक सिस्टम सक्रिय है, जिसके प्रभाव से 6 जून से मौसम शुष्क हो जाएगा. यह करीब एक हफ्ते तक बना रहेगा. इसकी वजह से तापमान तेजी से बढ़ेगा। यह अगले कुछ दिनों में 40 डिग्री को पार कर सकता है।

UP में आज का मौसम:
राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में बारिश और तेज हवा से मौसम सुहाना हुआ है। इस बीच मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, यूपी में भी शुक्रवार (6 जून) से बारिश थम जाएगी। इसके बाद प्रदेश में भीषण गर्मी शुरू होगी। IMD के मुताबिक, UP में अगले कुछ दिनों में तापमान 5-6 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।

राजस्थान में आज का मौसम :
राजस्थान में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से पिछले दिनों बारिश हुई है। इससे अधिकतम तापमान में गिरावट से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। IMD के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, 6 जून से आंधी बारिश की गतिविधियों में कमी होने तथा तापमान में 3 से 5 डिग्री की बढ़ोतरी होगी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बीकानेर संभाग में 7-8 जून को अधिकतम तापमान 44-45 डिग्री दर्ज होने व कहीं-कहीं लू चलने की संभावना है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now