Cyber Crime: साइबर फ्राड से कैसे बचे, कहां करें शिकायत

On: September 6, 2023 6:25 PM
Follow Us:

हरियाणा: कोराना सक्रमण के बाद देश में ​डिजीकल क्राति को तेजी से प्रसार हुआ है। हर कार्य व लेन कैश लेस होने लगे है। ऐसे में जैसे जैसे केशलैस कार्य बढे है, वैसे साइबर क्राइम तेजी से बढते जा रहे है।Haryana: बाइक चोर गिरोह का सरगना पकड़ा: 15 बाइक बरामद, चोरी की हुई बाइक से करते थे शराब का अवैध कारोबार

विद्यार्थियो को किया जागरूक: गांव मस्तापुर टहना स्थित सनराइज सीनियर सेकेंडरी स्कूल में साइबर फ्रॉड के बारे में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक शहर रेवाड़ी पवन कुमार ने स्कूल के सभी छात्र-छात्राओं व स्टाफ को साइबर फ्रॉड से बचने के लिए सुरक्षात्मक उपाय सुझाए।

 

cyber awareness program 1 06.09.23

इस अवसर पर जिला के साइबर थाना प्रभारी उप निरीक्षक सर्वेष्ठा के साथ स्कूल के संचालक श्री जय किशन यादव व समस्त स्कूल स्टाफ भी मौजूद रहा। साइबर अपराध होने पर तुरंत राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 करें डायल तथा साइबर क्राइम पोर्टल http://www.cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत रजिस्टर्ड कराए

उप पुलिस अधीक्षक शहर रेवाड़ी पवन कुमार ने साइबर ठगी के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि जागरूकता से ही साइबर फ्रॉड से बचाव संभव है। उन्होंने विद्यार्थियों को साइबर फ्रॉड के संबंध में बताया कि कुछ समय से दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए आम आदमी का रुझान ऑनलाइन प्रक्रिया की तरफ बढ़ा है।

 

CYBER CRIME 2

इसके कारण अपराधी साइबर धोखाधड़ी को अनेक माध्यमों से एक संगठित अपराध के रूप में अंजाम दे रहे हैं। इसलिए कुछ सावधानी रखकर खुद को साइबर ठगी से बचा सकते हैं। उन्होंने कहा आप साइबर अपराधों से स्वयं को दूर रखे व सोशल मीडिया पर अन्जान लोगो से फ्रैंड व फोलो रिकवेस्ट एसैप्ट ना करे, अपनी प्रोफाईल प्राईवेट रखे व उसके पासवर्ड निरन्तर बदलते रहे अपनी गोपनीय जानकारी किसी को ना दे।National Teacher Award-2023 Winner : सम्मान का यह पल कभी भूल नहीं पाउंगा : सत्यपाल

यहां दर्ज करवाएं शिकायत: http://www.cybercrime.gov.in पर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है। उन्होंने ई-मेल धोखाधड़ी, ऑनलाइन गेमिंग, इंटरनेट बैकिग, ओएलएक्स फ्राड, वालेट व यूपीआइ संबंधित धोखाधड़ी में सावधानियां, फेसबुक हैकिग, बार कोड के माध्यम से होने वाले फ्राड, वाट्सएप हैकिग से बचाव, फर्जी वेबसाइट से होने वाले फ्राड, इंस्टाग्राम व वाट्सएप आदि सोशल साइट्स से हनी ट्रैप के संबंध में, सिम कार्ड के माध्यम से होने वाले फ्राड, एटीएम कार्ड बदलकर होने वाली ठगी, डेबिट व क्रेडिट कार्ड, लाटरी का लालच देकर होने वाली धोखाधड़ी व आनलाइन एप तथा सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले साइबर अपराधों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

 

cyber crime 11zon

सावधानी बरतने के तरीके
  • 1.फोन कॉल, एसएमएस या अन्य किसी माध्यम से ओटीपी, यूपीआई पिन, एटीएम पिन और सीवीवी किसी के साथ भी शेयर न करें ।
  • 2.एसएमएस व वाट्सअप के माध्यम से आए किसी भी लिंक को क्लिक न करें ।
  • 3.फोन, ईमेल, एसएमएस या व्हाट्सएप पर आए नौकरी, लाटरी जैसे विज्ञापनों पर विश्वास न करें।
  • 4.एटीएम से पैसे निकालते या जमा करते समय किसी भी अनजान व्यक्ति की सहायता न लें। अपने एटीएम पिन को समय समय पर बदलते रहें।

 

 

  • 5.फोन और ऐप को हमेशा नए वर्जन के साथ अपडेट रखें और सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर जरूरत से ज्यादा निजी जानकारियां शेयर न करें।
  • 6.किसी भी प्रकार की ऑनलाइन धोखाधड़ी होने पर तुरंत साइबर हेल्प डेस्क नंबर 1930, अपने बैंक तथा नजदीकी पुलिस स्टेशन में शिकायत दें और साइबर क्राइम पोर्टल cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत रजिस्टर्ड कराएं।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now