Rewari Accident News: तेज रफ्तार का कहर! ट्रैक्टर से भिड़ी बाइक, होटल मैनेजर गंभीर रूप से घायल

On: April 8, 2026 3:21 PM
Follow Us:
ट्रैक्टर से भिड़ी बाइक, होटल मैनेजर गंभीर रूप से घायल

Rewari Accident News: रेवाड़ी के कोली गुगौढ रोड पर ट्रैक्टर ट्राली और बाइक की तेज भिड़ंत हो गई है। आईटीआई के पास ट्रैक्टर ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगा दिया जिसके बाद यह बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में होटल मैनेजर गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मैनेजर की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें पीजीआई ट्रांसफर कर दिया गया है। इस हादसे के बाद ट्रैक्टर ड्राइवर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही कोली थाना के द्वारा केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

होटल जाते समय हुआ बड़ा हादसा

मोहल्ला सदर गली कोसली के कुणाल ने इस घटना की शिकायत पुलिस को किया। उन्होंने बताया कि वह एक होटल चलाते हैं और देवेंद्र होटल की देखरेख करते हैं।सुबह देवेंद्र और वह अलग-अलग बाइक से होटल के लिए निकले थे और होटल जाते समय रास्ते में एक्सीडेंट हो गया। देवेंद्र के बाइक के आगे ट्रैक्टर ट्राली चल रही थी। अचानक ट्रैक्टर ड्राइवर ने ब्रेक लगा दिया जिसके बाद देवेंद्र की बाइक ट्रैक्टर से टकरा गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायल होने के बाद देवेंद्र को तुरंत राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया। उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। होटल मालिक कुणाल के द्वारा बताए गए जानकारी के बाद पुलिस ने केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

पीजीआई में देवेंद्र का इलाज चल रहा है और उनकी हालत फिलहाल गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के द्वारा अज्ञात ट्रैक्टर ड्राइवर पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ट्रैक्टर ड्राइवर की खोज कर रही है।

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now