Haryana News : हिसार एयरपोर्ट परिसर में होगा भव्य एयर शो,  मुख्यातिथि CM सैनी करेंगे शिरकत

On: March 15, 2026 3:36 PM
Follow Us:

Haryana News: महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट हिसार पर पहली बार एयर शो का आयोजन किया जा रहा है, जिसकी तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो चुकी हैं। 21 सितंबर तक चलने वाले इस भव्य आयोजन में वायुसेना की सूर्य किरण टीम अपने हैरतअंगेज करतब दिखाएगी। इस दिन आम नागरिकों के लिए भी प्रवेश नि:शुल्क रहेगा और अनुमान है कि करीब 15 हजार लोग इस रोमांचक नजारे का हिस्सा बन सकेंगे। Haryana News

यह जानकारी देते हुए उपायुक्त अनीश यादव ने बताया कि एयर शो में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्यातिथि शिकरत करेंगे और दर्शकों के साथ इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनेंगे। उन्होंने बताया कि इस एयर शो की खासियत यह होगी कि एक साथ कई विमान आसमान में उड़ान भरते हुए अद्भुत करतब दिखाएंगे। आकाश में होने वाले ये प्रदर्शन न सिर्फ रोमांच से भरपूर होंगे बल्कि लोगों में वायुसेना के प्रति गर्व और उत्साह भी जगाएंगे। उपायुक्त ने बताया कि आयोजकों ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर पुख्ता इंतजाम किए हैं।Hisar Airport

दर्शकों के बैठने से लेकर पार्किंग तक की विस्तृत योजना तैयार की गई है। साथ ही ट्रैफिक प्रबंधन पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।Hisar Airport
उपायुक्त अनीश यादव ने बताया कि हिसार में इस तरह का यह पहला एयर शो होने जा रहा है, जिससे शहर के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। माना जा रहा है कि यह आयोजन न केवल युवाओं में वायुसेना के प्रति आकर्षण बढ़ाएगा बल्कि हिसार एयरपोर्ट की पहचान को भी राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत करेगा।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now