Haryana: हरियाणा में इन वाहनों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, कैमरों से रखी जाएगी नजर

On: June 29, 2025 9:25 AM
Follow Us:
hese vehicles will not get petrol-diesel in Haryana

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में 28 लाख से ज्यादा वाहन चालकों के लिए बुरी खबर आई है। जानकारी के मुताबिक, हरियाणा के 3 जिलों में 10 साल से पुराने डीजल वाहनों और 15 साल से पुराने पेट्रोल वाहनों को अब फ्यूल मिलना बंद होने वाला है। इन सभी वाहनों पर सख्ती शुरू होने जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह सख्ती 4 माह बाद यानी 1 नवंबर से इन तीनों जिलों फरीदाबाद, गुरुग्राम और सोनीपत में लागू होगी, लेकिन दिल्ली में इसे 1 जुलाई से शुरू कर दिया जाएगा। Haryana Breaking News

जानकारी के मुताबिक, सबसे पहला कदम होगा कि किसी भी पेट्रोल पंप पर इन वाहनों को फ्यूल नहीं दिया जाएगा। इसके लिए सभी पेट्रोल पंपों पर विशेष ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रीडर (ANPR) कैमरे लगाए जाएंगे। दूसरी सख्ती के रूप में वाहन चालकों पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा। Haryana Breaking News

मिली जानकारी के अनुसार, NCR क्षेत्र में यह जुर्माना कितना होगा, इसका अभी खुलासा नहीं किया गया है। मगर, दिल्ली में 4 पहिया वाहनों पर 10 हजार और 2 पहिया वाहनों पर 5 हजार जुर्माना निर्धारित किया गया। Haryana Breaking News

जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग यानी कमीशन ऑफ एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) ने यह आदेश हर रोज बढ़ते पॉल्यूशन को कंट्रोल करने के लिए जारी किए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, 30 अक्टूबर तक ये सभी वाहन सड़क से नहीं हटे तो 1 नवंबर से पेट्रोल पंपों पर डीजल अथवा पेट्रोल नहीं दिया जाएगा। इसके साथ ही वाहन चालकों से भारी भरकम जुर्माना वसूला जाएगा। Haryana Breaking News

27 लाख पुराने वाहन

जानकारी के मुताबिक, कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट से मिली जानकारी के अनुसार NCR क्षेत्र में फरीदाबाद, गुरुग्राम, पलवल, सोनीपत, पानीपत, नूंह, रोहतक, रेवाड़ी, जींद, भिवानी, करनाल, झज्जर, चरखी दादरी और महेंद्रगढ़ आते हैं। Haryana Breaking News

मिली जानकारी के अनुसार, इन जिलों में करीब 27 लाख 50 हजार से अधिक डीजल और पेट्रोल के 10 और 15 साल पुराने वाहन सड़कों पर दौड़ रहे हैं। इसके अलावा दिल्ली में कुल 61,14,728, हरियाणा में 27,50,152, यूपी में 12,69,598 और राजस्थान में 6,20,962 वाहन ओवरएज हो चुके हैं।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now