Dharuhera कंपनी में रेस्क्यू जारी, हाकिम के बेटे को स्थाई नौकरी, परिवार को मिलेगा 1.13 करोड रूपए

On: March 31, 2025 3:04 AM
Follow Us:
Haryana: Hero Motocorp Dharuhera में छत से लेंटर गिरा, मलबे में कर्मचारी दबा, NDRF व HSDRF की ओर रेस्क्यू जारी

Dharuhera: मलबे में दबने से हुई इंजीनियर की मौत…..  जिला प्रशासन,  मेंनेजमेंट व परिजनो की रेवाड़ी DC Office  में बैठक आयोजित की गई। बैठक में  हाकिम के बेटे को स्थाई नौकरी व परिवार को एक करोड 1.13 करोड रूपए देने पर सहमति हुई है।

 

 

 

IMG 20250331 WA00531

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर स्थित कंपनी  देर रात छत का लेंटर गिरने से मलबे के नीचे दबने से एक इंजीनियर की मौत हो गई। जबकि इस हादसे में पांच अन्य श्रमिक घायाल हो गए। मृतक की पहचान अलवर के लक्ष्मणगढ के गांव ठेकराबास के निवासी हाकिम खान 48 के रूप मे हुई है।

36 घंटे चला रेस्क्यू : बता दे कि कंपनी में आग लगने के चलते छत से लेंटर गिर गया था। लेटर में मलबे में एक इंजीनियर दब गया। करीब 36 घंटे एनडीआरएफ व एचएसडीआरएस की ओर से रेस्क्यू किया गया। लेकिन जब तक इंजीनियर की मौत हो चुकी थी। रविवार को मृतक का पोस्टमार्टम करवार शव परिजनो को सोंप दिया है।

छावनी बनी कंपनी: इस हादसे की सूचना पाकर एसपी रेवाड़ी डा. मयंक गुप्ता ने घटना स्थल का निरीक्षण किया तथा रेस्क्यू टीम से अब तक कि कार्रवाई की जानकारी ली तथा मलबे में फंसे कर्मचारियों को जल्द निकालने के निर्देश दिए गये। इस दौरान डीएसपी हेडक्वार्टर डॉ रविंद्र सिंह, ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार श्याम सुंदर व करीब 50 से ज्यादा पुलिस जवान तैनात रहे। कंपनी में लगातार सुरक्षा को लेकर निगरानी रखी गई।

 

बैठक में हुआ समझौता:  मलबे में दबने से हुई इंजीनियर की मौत को जिला प्रशासन, मेंनेजमेंट व परिजनो की रेवाड़ी डीसी कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक में  हाकिम के बेटे को स्थाई नौकरी व परिवार को एक करोड 1.13 करोड रूपए देने पर सहमति हुई है।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now