Hero Karizma XMR 250 : Hero ने Karizma XMR 210 के बाद अब XMR 250 को EICMA 2024 में दिखाया है और यह बाइक पहले से ज्यादा पावरफुल और स्टाइलिश नजर आ रही है। इसकी डिजाइन और परफॉर्मेंस दोनों में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है।
XMR 210 में 210cc का इंजन है जो 25.5bhp की पावर देता है जबकि XMR 250 में 250cc का इंजन है जो 30bhp की पावर और 25Nm टॉर्क देता है। इसमें 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स भी दिया गया है।
Hero का दावा है कि XMR 250 सिर्फ 3.25 सेकंड में 0 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। इस स्पीड के साथ यह बाइक ट्रैक पर भी काफी दमदार साबित हो सकती है।
XMR 250 का डिजाइन और एयरोडायनामिक्स XMR 210 से ज्यादा अट्रैक्टिव और रेसिंग-स्टाइल में है। इसमें स्प्लिट एलईडी हेडलाइट्स और लैप टाइमर जैसे फीचर्स दिए गए हैं जो इसे ट्रैक-रेडी बनाते हैं।
XMR 210 की कीमत जहां ₹1.79 लाख से शुरू होती है वहीं XMR 250 की एक्स-शोरूम कीमत ₹2 लाख के करीब रखी गई है। इसकी लॉन्चिंग मई के अंत या जून 2025 की शुरुआत में हो सकती है।

















