IMD Weather Alert: देश के इन राज्यों में भीषण बारिश से आई बाढ़, उत्तर भारत में सता रही गर्मी, देखें आज का मौसम

On: June 7, 2025 5:29 PM
Follow Us:
_haryana

IMD Weather Alert: देश के अलग अलग राज्यों में आज मौसम का मिजाज बताने के लिए ये लेख लेकर आए हैं। इसमें आपको देशभर में मौसम से संबंधित जानकारी सांझा की जाएगी।

पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश और बाढ़

देश के पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त है। इन इलाकों में मानसून की लगातार हो रही बारिश ने लोगों की नींद हराम कर दी है। कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं।

मणिपुर में बाढ़ से 1.7 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं जबकि चार लोगों की मौत हो गई है, और सैकड़ों विस्थापित लोग 80 राहत केंद्रों में रह रहे हैं। राष्ट्रीय राजमार्गों सहित लगभग 170 स्थानों पर बड़े भूस्खलन ने मणिपुर को देश के बाकी हिस्सों से काट दिया है।राजमार्गों के कट जाने के कारण लोगों को पैदल यात्रा करने में सक्षम बनाने के लिए अधिकारियों ने कुछ मार्गों को मोड़ दिया है।

उत्तर भारत में सता रही गर्मी

उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में अगले कुछ दिनों के दौरान मौसम में बदलाव की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने इन क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, इन पहाड़ी राज्यों में अगले 48 घंटों के दौरान बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इस दौरान तेज हवाएं चल सकती हैं।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now