Haryana Weather: हरियाणा में दोपहर बाद मौसम बदल गया। गुरुग्राम में तेज बारिश हुई। फरीदाबाद में कुछ देर बूंदाबांदी हुई। सिरसा और फतेहाबाद में आंधी चल रही है। मौसम विभाग ने रात साढ़े 9 बजे तक आदमपुर, नाथूसर चोपटा, ऐलनाबाद, फतेहाबाद, रानियां , सिरसा, टोहाना, रतिया और डबवाली में तेज हवाएं-बारिश की संभावना है।Haryana Weather
इसके साथ आसमानी बिजली भी चमकेगी। फिलहाल पानीपत, अंबाला, भिवानी, कैथल, सोनीपत, करनाल और नूंह में मौसम साफ है।

















