Haryana Weather: हरियाणा में भीषण गर्मी का कहर, इन 5 जिलों में हीटवेव का अलर्ट

On: June 9, 2025 9:27 AM
Follow Us:
Heatwave alert in these 5 districts of Haryana

Haryana Weather: हरियाणा में भीषण गर्मी व तेज धूप के कारण लोगों का हाल बेहाल हो गया है। दोपहर के समय लोग घरों में दुबके रहने पर मजबूर हो रहे हैं। ऐसे में मौसम विभाग ने 9 जून को प्रदेश के 5 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। इनमें सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद और रोहतक शामिल हैं।

इन जिलों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है। वहीं, 8 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल शामिल हैं।

45 डिग्री के पार पहुंचा तापमान

प्रदेश में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। बीते रविवार को हरियाणा के सिरसा जिले में सबसे अधिक तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, रोहतक जिले में भी तापमान 45.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now